HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेला

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक और प्रमुख समाजसेवी रहे स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की स्मृति में रविवार को पूरा स्वास्थ्य मेला लगा नजर आने वाला है। यहां पर प्रत्येक माह के चौथे रविवार को बाबू जी की याद में उनके सुपुत्र उद्यमी सतीश चन्द गोयल द्वारा समाजसेवा के उनके कर्म को समर्पित रहते हुए आंखों का निःशुल्क विराट कैम्प आयोजित किया जा रहा है, इस बार शिविर में मानसिक रोगियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा मुफ्त परामर्श देकर लाभान्वित किया जायेगा।

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चन्द गोयल ने बताया कि 23 जून रविवार के दिन सरकूलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में आंखों के निःशुल्क विराट कैंप के साथ ही इस बार मानसिक एवं मनोरोग चिकित्सा परामर्श कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंखों के शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा केन्द्र गाजियाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों को परीक्षण और परामर्श देकर लाभ प्रदान किया जायेगा तो वहीं नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ अतिरिक्त सेवा के रूप में डॉ. ज़ेबाईश रहमान (एमबीबीएस, एमडी) के सहयोग से मानसिक एवं मनोरोग रोग चिकित्सा परामर्श कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ज़ेबाईश रहमान मानसिक बीमारी से ग्रस्त रोगियों को उपचार के लिए उचित परामर्श मुफ्त प्रदान करेंगी।

उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर में पहुंचने और सम्बंधित रोगों से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील की है। शिविर का आयोजन रविवार 23 जून को प्रातः 09.30 बजे से 12.30 बजे तक एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में किया जायेगा। सतीश चन्द गोयल के द्वारा पूर्व में भी नेत्र चिकित्सा शिविर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भावना तोमर और साइकेट्री स्पेशलिस्ट डॉ. प्राची जैन के सहयोग से हजारों लोगों को मुफ्त परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तारजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »