MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। सातवें चरण का मतदान समाप्त होने और इसके बाद आये एग्जिट पोल के साथ ही सियासी उठा-पटक के बीच चल रही चर्चाओं के दौरान मतगणना का काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। चार जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सभी के सामने आने जा रहा है। ऐसे में मतगणना को लेकर जनपद में उठ रही आशंका, चिंता और आरोप प्रत्यारोप के बीच जिला पुलिस और प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था का दावा किया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा और जीतने वाला हो या हारने वाला कोई भी हुडदंग नहीं कर पाये। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम अपना परिणाम उगलने को तैयार है। ऐसे में डीएम और एसएसपी ने प्रत्याशियों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि गिनती को लेकर मतगणना स्थल या उसके बाहर किसी भी प्रकार का हुडदंग, विवाद या झगड़ा किया गया तो तुरंत मौके पर गिरफ्तारी होगी। मतगणना एजेंट को न मोबाइल मिलेगा और न ही कैलकुटर, वो घड़ी भी नहीं ले जा पायेंगे और पानी और हवा का प्रबंध जिला प्रशासन करेगा, पानी की बोतल न तो मतगणना कार्मिक ले जायंेगे और न ही मतगणना एजेंटों को इसकी इजाजत दी गई हैं

चार जून के मतगणना दिवस की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों, उनके मुख्य मतगणना एजेंट और प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में मीटिंग की। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने दो टूक कहा कि मतगणना निष्पक्ष और ईमानदार व्यवस्था के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कराई जायेगी। इसके लिए तमाम व्यवस्था की जा रही हैं। उन्होंने मतगणना के दौरान की व्यवस्था को लेकर सभी को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी स्तर पर कोई भी अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटा

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अरिवन्द मल्लप्पा बंगारी ने मीटिंग के बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय सीटों में विभाजित छह विधानसभा सीटों के लिए 19 अपै्रल को मतदान सम्पन्न हुआ था। इसके लिए अब सातवां और अंतिम चरण भी सम्पन्न होने के बाद चार जून को मतगणना होनी है। जनपद में छह विधानसभा सीटों के लिए कूकड़ा मंडी स्थल के तीन चबूतरों पर मतगणना की तैयारी की गई। एक चूबतरे पर दो विधानसभा की मतगणना होगी।

डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही सभ्ज्ञी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मतगणना के दौरान यदि कोई भी एजेंट किसी भी अनावश्यक बात पर वाद विवाद या आपस में झगड़ा करता है, तो ऐसे लोगों के साथ बेहद सख्ती की जायेगी। समझाने पर भी झगड़ा करने वाले एजेंट को वहीं से सीधा जेल भेजने का काम किया जायेगा। बताया कि मतगणना के लिए दो-दो विधानसभा के लिए एक-एक काउंटिंग ऑब्जर्वर तैनात किये गये हैं। परिणाम आने के बाद विजयी जुलूस निकालने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

हीट वेव को देखते हुए मतगणना स्थल पर बड़े कूलर लगाये जा रहे हैं। एजेंट और स्टाफ को हवा पर्याप्त मिले। पीने के लिए शीतल जल की व्यवस्था प्रशासन ने अपने स्तर से की गई है। 600 शीतल जल के कैम्पर लगेंगे। मेडिकल कैम्प भी लगाया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा में मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी। एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। धारा 144 का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। मतगणना स्थल के अंदर या बाहर किसी को भी हुडदंग नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे मतगणना एजेंट को कूकड़ा मंडी स्थल पर अपने आई कार्ड के साथ पहुंचना होगा। उनकी जांच के बाद उनको मतगणना स्थल पर भेजा जायेगा। साढ़े सात बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं दी जायेगी। इसी प्रकार मतगणना कार्मिकों को सुबह छह बजे पहुंचना होगा। सुबह आठ बजे मतगणना प्रारम्भ होगी।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल दो ही गेट खोले जायेंगे। इनमें गेट नम्बर एक से प्रत्याशी और मुख्य मतगणना एजेंट के साथ ही मतगणना कार्मिकों को एंट्री दी जायेगी। गेट नम्बर चार से मतगणना एजेंट को प्रवेश दिया जायेगा। सभी अपने आईडी कार्ड लेकर ही आयेंगे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रिानिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध है। इनमें मोबाइल फोन, हाथ घड़ी, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जाने दिया जायेगा। एसएसपी ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो अधिकारियों से शिकायत करें, अनावश्यक रूप से बहस और विवाद करने वाले मतगणना एजेंट के खिलाफ तत्काल ही मौके पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बिना वजब व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तार

शीतल पेयजल के लिए लगेंगे चिलर वाटर टैंकर

मुजफ्फरनगर। इस साल मतगणना को लेकर प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्षता बनाने के साथ ही मौसम से निपटना भी बड़ी चुनौती है। हालांकि मौसम विभाग राहत की उम्मीद बांध रहा है, लेकिन हीट वेव को देखते हुए इस बार प्रशासन ने मतगणना स्थल पर कुछ अलग व्यवस्था की है। सबसे ज्यादा जोर शीतल पेयजल पर दिया गया है। इसके लिए पहली बार मतगणना स्थल पर चिलर वाटर टैंकर लगवाये जा रहे हैं। इनमें पानी पूरे दिन ठंडा रह सकता है। इसके साथ ही पालिका और नगर पंचायतों के वाटर टैंकर तथा शौचालय भी उपलब्ध रहेंगे। निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने पानी और शौचालयों का प्रबंध करने के लिए निकायों के अधिशासी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं। नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के स्तर से शीतल पेयजल का प्रबंध किया जा रहा है। छह विधानसभा की मतगणना के चबूतरों पर करीब 600 ठंडे पानी के कैम्पर की व्यवस्था के साथ ही मोबाइल टॉयलेट और वाटर टैंकर का प्रबंध किया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से तीन-चार चिलर वाटर टैंकर भी पेयजल आपूर्ति के लिए लगवाये जा रहे हैं। दूसरी ओर चाय नाश्ते और भोजन की व्यवस्था जिला पूर्ति विभाग के द्वारा की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कैम्प लगायेगा। विद्युत अधिकारियों को मतगणना स्थल को कटौती मुक्त रखने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  सांसद इकरा हसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः पंकज मलिक

दो रास्तों पर नो मेन्स जोन, थ्री लेयर में रहेगी सिक्योरिटी

मुजफ्फरनगर। मतगणना के लिए कूकड़ा मंडी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा बंदोबसत किये गये हैं। दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के सहारे मतगणना कराने की तैयार है। मतगणना चबूतरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे।एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। टिकैत चौक से विश्वकर्मा चौक, कूकड़ा चौक से बालाजी चौक तक नो मेन्स जोन रहेगा, लेकिन यहां पर उन लोगों को आवागमन करने की अनुमति दी जायेगी, जो मतगणना से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं। 2600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इनमें पांच एएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ ही 10 सीओ, 25 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा दो कम्पनी आईटीबीपी, एक कम्पनी पीएसी और दो प्लाटून सीआरपीएफ को तैनात किया जायेगा। गेट नंबर एक से मतगणनाकर्मी, पुलिस अधिकारी और मीडिया को प्रवेश मिलेगा। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर सर्किल पर एक क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। विजयी जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे। विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शांति से अपने गंतव्य के लिए जायेंगे। 

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  सांसद इकरा हसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों के साथ

Read More »