घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, चार घायल

खतौली। गांव कलावड़ा में देर रात मामूली कहासुनी को लेकर भाजपा नेता के घर में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी डंडो व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे भाजपा नेता सहित कई लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी। गांव कलावडा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।

शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगो ने भाजपा नेता राजकुमार को आरोपियों के चुगल से छुडाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिसमें जोगिंदर, प्रदीप, अलकेश, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए खतौली के सरकारी अस्पताल भिजवाया, लेकिन भाजपा नेता राजू उर्फ राजकुमार सैनी के शरीर पर गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। वहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात में ही कुछ देर बाद पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी कर जांच पड़ताल में लग गई। घटना के संबंध में राजकुमार की पत्नी अंजलि ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति घर के आंगन में बैठे हुए थे, इस दौरान उनके मकान के आगे खड़े होकर गांव के कुछ लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। हमने उन्हें कहा कि आप हमारे मकान से है हट जाओ, यहां गाली मत दो। इसी बात को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर उनके पति के साथ गाली गलौज वं लाठी डंडे व धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे वह भी घायल हो गए। भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट के मामले में गांव के सैनी समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। थाने पहुंचकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *