बिरालसी में नाला गन्दगी से अटा, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सफाई

मुजफ्फरनगर। गांव बिरालसी में जल निकासी के मुख्य साधन के रूप में बनाये गये नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण वो गन्दगी और कूड़े से अटा पड़ा है। ऐसे में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में भाकियू नेता विकास शर्मा ने भी नाराजगी प्रकट करते हुए जल्द ही समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ चरथावल ब्लॉक का घेराव करने की चेतावनी दी।

चरथावल विकास खंड के गांव बिरालसी में गांव के बीच से जल निकासी के लिए नाला निकल रहा है। इस नाले की सफाई को लेकर ग्राम वासियों ने क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य पति व भारतीय किसान यूनियन के नेता युवा नेता विकास शर्मा से करीब 5 दिन पहले शिकायत की थी। भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराये जाने के लिए उनके द्वारा एसडीएम सदर, सीडीओ और एडीएम प्रशासन के साथ ही वीडीओ चरथावल को शिकायत करते हुए जल्द ही नाले की सफाई कराये जाने का आग्रह किया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया और न ही विकासखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों के कान पर जूं चली है।

इसे भी पढ़ें:  एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रा

उन्होंने कहा कि नाले में गन्दगी कायम रहने से गांव में बीमारी फैलने की आशंका के साथ ही यहां पर मच्छरों का आतंक फैला हुआ है और एक तरफ जहां सरकार गांव में सफाई के कार्यों पर ध्यान दे रही है वहीं पर जिला प्रशासन के लोग सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। कर्मचारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को साथ लेकर चरथावल ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया जायेगा और समाधान होने तक ग्रामीण आंदोलन पर जमे रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्राराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »