पुलिस चौकी के पास घर लौटते बाइक सवार को रोककर पीटा, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। मेरठ से अपने गांव लौट रहे एक बाइक सवार को कार में सवार चार लोगों ने रोककर गाली गलौच करत हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस चौकी के पास ही हुई घटना में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बडौदा निवासी कार्णिक तोमर पुत्र अनिल कुमार तोमर ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अपै्रल को वो शाम के समय मेरठ से अपने गांव वापस लौट रहा था। जब वो बायवाला पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो यहां केशव ढाबा पर खड़े बुढ़ाना निवासी सूर्य त्यागी ने उसकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया और अपनी कार के पास ले गया। कार में पहले से ही छोटू और अजय त्यागी शफीपुर तथा मनीष मिंडकाली भी बैठे हुए थे और चारों ने शराब पी रखी थी। कार्णिक ने आरोप लगाया कि बिना वजह ही चारों ने उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जब विरोध किया तो उस पर हमला कर पीटने लगे। आसपास के लोगों ने आकर उसको छुड़ाया। कार्णिक की शिकायत पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  जाटों ने भरी हुंकार, केन्द्र में आरक्षण की दरकार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *