MUZAFFARNAGAR-वेयर हाउस से निकली ईवीएम का डीएम ने फुल सिक्योरिटी मूवमेंट

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पहले चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए जुटा हुआ है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ ही उन तक ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग बूथों पर लगने वाली ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेयर हाउस से निकलवाकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का काम किया। इस कार्यवाही के दौरान डीएम सहित पूरा प्रशासनिक अमले के साथ ही जिले में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहा और सशस्त्र पुलिस फोर्स के साथ ईवीएम वाहनों को नवीन मंडी तक ले जाया गया।

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों के लिए छह विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए 19 अपै्रल को मतदान कराया जाना है। इसके लिए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का दौर पूरा करा लिया गया है। अब जिला प्रशासन 18 अपै्रल को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। इसके लिए नवीन मंडी स्थल कूकड़ा पर मतदान से पूर्व और मतदान के पश्चात ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रांग रूम का लगातार निरीक्षण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में बने ईवीएम वेयर हाउस से ईवीएम को स्ट्रांग रूम पहुंचाने की कार्यवाही पूर्ण की गयी। सवेरे नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित सभी उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी में वेयर हाउस को खुलवाया गया और वहां से ईवीएम की कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट को लोहे के बक्शों में सुरक्षित करते हुए डीसीएम में लोड कराने की कार्यवाही कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कराई गई। पहली गाड़ी में मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट के लिए लगने वाली ईवीएम को रवानगी दी गई। इस गाड़ी में लोहे के 45 बक्शों को लोड करते हुए उनको पूरी तरह से तिरपाल और रस्सियों से कवर कर सुरक्षित किया गया।

यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पूरी कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया और पहली गाड़ी में लोड किये गये लोहे के बक्शों में भरी गई ईवीएम की लिस्ट मांगी तथा उसका गहनता के साथ भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में मुख्य द्वार को बंद कराकर बाहरी आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया था। अंदर दर्जनों पुलिस सशस्त्र गाड़ी की सुरक्षा के लिए तैनात रहे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को वेयर हाउस से स्ट्रांग रूम नवीन मंडी स्थल कूकड़ा के लिए ईवीएम को फुल सिक्योरिटी मूवमेंट कराया गया है। इस दौरान प्रत्याशियों को भी आमंत्रित किया गया था, उनके कुछ प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। 18 अपै्रल तक ये ईवीएम स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच बंद रहेंगी। उस दिन सुबह से पोलिंग पार्टियों को रवानगी से पूर्व ईवीएम उपलब्ध कराई जायेगी। सभी छह विधानसभा सीटों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंचाई गई हैं। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी, एसडीएम सदर परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सीसामऊ-जहां सपा कर रही थी दोबारा चुनाव की मांग, वहीं मिली जीत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा, योगी सरकार ने दैनिक भत्ते में की बढ़ोतरीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »