MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में आठ की मौत

मुजफ्फरनगर। होली के उल्लास के बीच मचे हुड़दंग के दौरान तेजी और लापरवाही के कारण हुए गंभीर सड़क हादसों में शहर के बीच से लेकर गांव देहात तक आठ लोगों की मौत हो जाने और दर्जनभर से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने पर कई घरों में होली के त्यौहार पर ही मातम पसरा रहा। इन हादसों में शहर के मालवीय चौक पर डिवाईडर से बाइक टकराने पर एक युवक की जान चली गई तो वहीं शुकतीर्थ के दण्डी आश्रम के प्रबंधक की मौत होने से तीर्थनगरी में शोक नजर आया। वहीं रेलवे लाइन पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। शाहपुर में गांव जाते समय हुए हादसे में साइकिल सवार युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर में होली के फाग के दिन सोमवार को सुबह से शाम तक सड़क हादसों का पूरा दौर चला। शहर के बीच सूनी सड़क होने के बावजूद भी हुए हादसे में एक युवक की जान चली गई तो गांव देहात से भी लगातार हादसों में लोगों के मरने की खबरें आती रहीं। भोपा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलडा और निरगाजनी गांव के बीच गंगनहर की पटरी पर हुआ। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी बलेडा-निरगाजनी गांवों के बीच गंगनहर पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही बुलेरो कार से बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अंकुर त्यागी ;28द्ध पुत्र दिनेश त्यागी निवासी ज्ञासपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद और मोंटी ;25द्ध पुत्र मनोज कुमार निवासी अमहेडा गंगानगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल वहीं अभिषेक पुत्र संजय, शिवम पुत्र महेश निवासी ज्ञासपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद और विकास निवासी मुरादाबाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया। यहां विकास और शिवम को भर्ती कर लिया गया, जबकि गंभीर अवस्था में अभिषेक को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम मिलाते रहे फोन, स्वीच ऑफ कर गायब हो गये अफसर

दूसरी ओर नई मंडी थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एसएचओ बबलू सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों में से एक की ही पहचान हो पाई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी बबलू सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार चालक अपना वाहन लेकर भाग गया। पुलिस के मुताबिक चारों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। सीओ नई मण्डी रूपाली राॅय चौधरी ने बताया कि बिलसापुर कट पर एक मोटर साईकिल तथा कार की टक्कर हो गयी। जिसमें मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों के उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ गंभीर रुप से घायल कल्लू पुत्र सुखवीर निवासी दौलतपुर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर तथा प्रयागराज निवासी 01 अन्य अज्ञात घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल प्रयागराज निवासी 02 अन्य व्यक्तियों सहित चार लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

वहीं सोमवार को हुए हादसों की कड़ी में नई मंडी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन खम्बा नंबर 122/42 के पास 28 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। वहीं बघरा निवासी विरेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार रेलवे स्टेशन पर ही हुए हादसे में घायल हो गया। आरपीएफ के जवाब अजय पाल सिंह ने उसको जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।

जनपद की तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में स्थित दण्डी आश्रम के प्रबंधक पवनीश की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी कार से नहर पटरी से होते हुए शुकतीर्थ जा रहे थे। उनकी कार पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलपुर कम्हेडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने प्रबंधक पवनीश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद पवनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मालवीय चौक के पास सोमवार को हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार फाग के दिन एक बाइक पर कई युवक सवार होकर भोपा रोड से आ रहे थे। यहां मालवीय चौक के पास पहुंचने पर तेजी से बाइक डिवाईडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गये। इनमें से एक युवक का सिर तेजी से लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मालवीय चौक पर हादसे में युवक की मौत की सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

शाहपुर कस्बे में भी एक साइकिल सवार युवक को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी छत्रकली पत्नी स्व. कलीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 40 वर्षीय बेटा शिवकुमार सोमवार को कुछ सामान लेने के लिए शाहपुर गया था, जब वो साइकिल से वापस गांव लौट रहा था तो शाहपुर मंडी के पास पीछे से बाइक संख्या यूपी12एएक्स 2826 पर सवार होकर आये दो अज्ञात व्यक्तियों ने शिवकुमार की साइकिल में तेजी से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने शिवकुमार को गंभीर अवस्था में शाहपुर सीएचसी में पहुंचाया, जहां से उसको जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। एसएचओ बृजेश शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्राबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »