नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिस

वेतन जारी करने के आदेशों की अवहेलना का प्रीति रानी पर लगा आरोप, मांगा जवाब

ईओ ने टैक्स बिलिंग कैश काउंटर और जन्म मृत्यु पटल करने पर लिपिकों को नोटिस भेजा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के परिपेक्ष्य में शुरू हुई काम बंद बेमियादी हड़ताल को लेकर अब अफसरों के बीच ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा और लेखाकार प्रीति रानी के बीच कार्यालय में हड़ताल नोटिस के निस्तारण को लेकर दिए गए आदेशों की अवहेलना के आरोपों के साथ तीखी बहस हुई, जो एक गहरी तकरार तक पहुंच गई। ईओ ने लेखाकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है तो वहीं टैक्स विभाग का कैश काउंटर बंद करने और जन्म मृत्यु पटल पर काम नहीं करने के कारण दो लिपिकों को भी नोटिस भेजा गया है।
नगरपालिका परिषद् में कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों का वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन लेखाकार ने आदेशों की अवहेलना की और जवाबदेही से बचने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर ईओ ने लेखाकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, टैक्स काउंटर और जन्म-मृत्यु पटल बंद करने पर संबंधित लिपिकों को भी कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया।
डॉ. प्रज्ञा ने कहा कि 12 सितम्बर को कर्मचारियों के संगठन की ओर से प्रस्तुत पत्र पर उन्होंने वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन गंभीरता न दिखाने की वजह से मामला हड़ताल तक पहुंच गया। उनका आरोप है कि लेखाकार ने कार्यालय में अभद्रता की और आदेश मानने से इनकार कर दिया। उधर, लेखाकार प्रीति रानी का कहना है कि उन्हें वेतन जारी करने का कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ ने उन्हें अपमानित किया, जबकि उन्होंने पत्र को कार्यवाहक टीएस पारूल यादव को अग्रेषित कर दिया था।
इसी को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लेखाकार प्रीति रानी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने उन पर आदेशों की अवहलेना करने और कार्यालयों में आकर पत्रकारों के समक्ष ही उनके साथ अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए जवाब मांगा गया है। वहीं ईओ द्वारा टैक्स विभाग के गृहकर कैश काउंटर को बंद करने पर लिपिक अभिषेक उटवाल और जन्म मृत्यु सर्टिफिकेट काउंटर को बंद करने पर लिपिक राजीव वर्मा को भी नोटिस भेजकर आरोप लगाया कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर राजस्व का नुकसान कराया और जनता को परेशान किया गया, इस पर भी जवाब मांगा गया है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में हड़ताल के चलते नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है और विवाद पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तक तो पहुंच गया है,अब जिलाधिकारी तक पहुंचने की स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें:  नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »