प्रयागराज: देर रात शोभायात्रा देखकर लौट रहे बाइक सवार चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शहर के शिवकुटी इलाके में केंद्रीय विद्यालय के सामने उनकी बाइक खंभे से टकरा गई। सड़क पर गिरने के बाद किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा रात एक बजे के बाद हुआ। शहर के शिवकुटी इलाके में मजार तिराहे के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। कटरा रामलीला की प्रसिद्ध रावण शोभायात्रा देखकर एक ही बाइक से लौट रहे, चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा करीब एक बजे रात केंद्रीय विद्यालय तेलियरगंज के पास हुआ। तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। सड़क पर गिरने के बाद किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मऊआइमा थाना क्षेत्र के बशहरा निवासी आशुतोष गौतम (22), तेलियरगंज निवासी आदर्श (15), तेलियरगंज अंबेडकर पार्क निवासी शनि गौतम (16) और कार्तिकेय (20) मंगलवार की रात कटरा में रावण शोभायात्रा देखने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बैंक रोड मजार तिराहे के पास केंद्रीय विद्यालय के सामने उनकी बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद तीनों सड़क पर छिटककर गिर गए। इस दौरान गुजरे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां आशुतोष, आदर्श और शनि को मृत घोषित कर दिया गया। उपचार के दौरान कार्तिकेय की भी मौत हो गई।

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में





