गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना सहित 7 गिरफ्तार

आश्रम के साधु से ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख नकद व कंप्यूटर उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में गौशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया और सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी संजय वर्मा ने गुरूवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि भोपा थाना क्षेत्र में एक सुनियोजित ठगी गिरोह द्वारा धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर जमीन दिलाने के नाम पर एक साधु के साथ 28 लाख 50 हजार रुपये हड़पने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नकली कागजात, जाली पहचान पत्र और अवैध रूप से प्राप्त मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर पूरे षड्यंत्र को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नाला

बताया कि पीड़ित विष्णुदास निवासी शुकतीर्थ ने 18 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि हाशिम नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गौशाला निर्माण के लिए जमीन दिलाने का झांसा दे रहा था। आरोपियों ने खुद को जमीन मालिक और सरकारी कर्मचारी (लेखपाल) बताकर विश्वास दिलाया और फर्जी समझौता पत्र (इकरारनामा) तैयार करवा लिया। इसी दौरान पीड़ित से 28.50 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर 19 मार्च को सीकरी रोड स्थित एक मुर्गा फार्म से गिरोह के सरगना हासिम समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने एक काल्पनिक जमीन मालिक नजीर तैयार किया। उसके नाम से नकली आधार कार्ड बनवाया गया, जिस पर गिरोह के एक सदस्य की फोटो लगा दी गई। इसी तरह एक अन्य आरोपी को फर्जी लेखपाल (राजस्व कर्मचारी) बनाकर प्रस्तुत किया गया। आरोपियों ने पीड़ित को 42 बीघा जमीन और हजारों पेड़ों वाले बाग का लालच दिया और सौदा 31 लाख रुपये में तय किया। विश्वास जमाने के लिए फर्जी कागजात और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए। ठगी के बाद सभी मोबाइल सिम तोड़कर फेंक दिए गए ताकि कोई संपर्क न हो सके।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर सिस्टम (मॉनिटर, सीपीयू), प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में गिरोह सरगना हाशिम पुत्र मांगा निवासी नई बस्ती भोकरहेडी सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रवीन कुमार पुत्र भंवर सिंह, दिलशाद पुत्र भौंदा निवासीगण भोकरहेडी, सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर निवासी गांव गादला, फैजान पुत्र इस्लाइल, रविश पुत्र सुभाष निवासीगण भोकरहेडी और अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन निवासी किशनपुर हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कब्जे से ठगी गई रकम में से 22 लाख रुपये बरामद करने पर पीड़ित विष्णुदत्त ने एसएसपी संजय वर्मा के साथ ही भोपा पुलिस टीम का आभार जताया। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित भावुक नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब

Read More »

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »

मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, सास समेत 3 महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश पंचशील कॉलोनी में सोमवार रात बच्चे के जन्मदिन की खुशियां अचानक गोलियों की आवाज और चीख-पुकार में बदल गईं। आरोप है कि देहरादून से आए दामाद ने पारिवारिक विवाद के बीच अपनी ससुराल में लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सास समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनंत मित्तल निवासी लाल तप्पड़, थाना डोईवाला, देहरादून अपने बेटे के जन्मदिन पर मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल आया था। घर में जन्मदिन की तैयारी

Read More »