SOCIAL MEDIA POST-पाकिस्तान के साथ सीजफायर नहीं आ रहा रास

मुजफ्फरनगर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ तनाव सीजफायर के बाद भी कायम है, लेकिन शनिवार की देर शाम जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्वीट सामने आया और भारत व पाकिस्तान के बीच तात्कालिक रूप से पूर्ण संघर्ष विराम का ऐलान किया गया, उसके साथ ही मिली जुली प्रतिक्रिया भी सामने आई। सोशल मीडिया पर इसको सही और गलत ठहराने के लिए लोग पोस्ट करने लगे और इसको पीओके हासिल करने के लिए हाथ आये अवसर को गंवाने जैसा बताया तो अधिकांश ने इसके लिए भारत सरकार के निर्णय की सराहना भी की।

जनपद में भी कुछ लोगों के द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे जंग जैसे हालातों के बाद अचानक ही संघर्ष विराम का ऐलान कर देने पर प्रतिक्रिया दी गई हैं। इसमें शिवसेना शिंदे गुट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के निर्णय को लेकर नाराजगी प्रकट की है। हिंदूवादी नेता ललित मोहन शर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि वही हुआ जिसकी उम्मीद थी, खोदा पहाड़ निकली चुहिया, यु( होने से पहले ही यु( विराम करने वाले पहले पीएम का खि़ताब भी आखिर मोदी जी के नाम ही हो गया, यु( विराम की घोषणा साबित करती है कि हमारे साहब कभी भी 56 इंची नहीं थे, और गोदी मिडिया का लाहौर कराची और इस्लामबाद पर हमले की फर्जी खबरों ने भी साबित कर दिया कि मिडिया किस कदर झूठी खबरों के जरिए जनता को बेवकूफ बनाने में लगा है, कुल मिलाकर आज पाकिस्तान को सबक सिखाने के सपने देख रही जनता और अंध भक्तों की बड़ी फौज सदमे में है और यह भी अब साफ हो गया है कि जिसे जनता हीरा समझ रही थी वह आखिर कांच का टुकड़ा निकला। उनका यह पोस्ट काफी चर्चाओं में आ रहा है। लोगों ने इसको लेकर कई कमेंट किये और इस निर्णय के पीछे ज्यादा लोगों का मत है कि बिहार चुनाव को देखते हुए ही यह निर्णय लिया जा रहा है। कुछ लोगों ने पाकिस्तान के साथ आरपार संघर्ष पर ही अपना मत जाहिर किया है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को होगा उपचुनाव


इसके साथ ही क्रांतिसेना के नेता और शनिधाम मंदिर चरथावल रोड के केयर टेकर शरद कपूर ने भी अपनी फेसबुक वॉल से कई पोस्ट पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के निर्णय को लेकर की है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान के साथ यु( को रोक देना देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। दूसरी पोस्ट में कहा कि अमेरिका के आगे नतमस्तक होकर भारत विश्व गुरू कैसे बनेगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि चलो अब 26 लाशों पर बिहार का चुनावा लड़ते हैं। एक पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पहलगाम में पर्यटकों का नरसंहार करने वाले आतंकवादी कहां गायब हो गये, कोई बतायेगा। इसके साथ ही ऐसे ही कई पोस्ट शरद कपूर की फेसबुक वॉल पर वायरल हो रहे हैं।

गांव सावटू निवासी किसान नेता अमित चौधरी ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा की गई पोस्ट पर कमेंट में पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के निर्णय को लेकर नाराजगी जताने के साथ ही अंत में सरकार के निर्णय को सही भी ठहराया। अमित में कहा कि इस पूरे प्रकरण में देश को यु( में झोंककर और पहले दो दिन मीडिया द्वारा पाकिस्तान पर कब्जा, लाहौर पर कब्जा, इस्लामाबाद पर कब्जा, ब्लूचिस्तान आजाद जैसी खबरें देशवासियों के साथ धोखा है, कोई सवाल करें तो उसे देशद्रोही का डर दिखाकर, भारत को शर्मशार कर दिया, हमारी माता बहनें जो सपना देख रही थी कि अजहर, हाफिज, सईद, अमीर सभी को मार गिराया जाएगा, मगर कुछ नहीं हुआ, बल्कि उल्टा उन्होंने हमारे धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, आम नागरिक को निशाना बनाया, मुझे तो बहुत दुख हो रहा है, पर जब कोई कुछ नही बोल रहे हैं तो ठीक है हम तो अपनी सरकार के साथ ही हैं, जो भी किया ठीक है।

इसे भी पढ़ें:  जयंत से नाराज पूर्व सांसद अमीर आलम ने बेट नवाजिश के साथ थामा चन्द्रशेखर का हाथ

राकेश टिकैत बोले-शांति सर्वोपरि, राष्ट्रधर्म प्रथम, धर्मेन्द्र मलिक ने कहा-पहलगाम के पीछे चीन

मुजफ्फरनगर। भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सीजफायर का निर्णय लागू करने को लेकर किसान नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता एसकेएम नेता चौ. राकेश टिकैत ने अपनी पोस्ट में कहा कि शांति ही सर्वाेपरि निर्णय है, लेकिन राष्ट्रधर्म सबसे पहले है। वहीं भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने अपनी पोस्ट में कहा कि पहलगाम टेरर अटैक के पीछे सीधे तौर पर चीन शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दवा के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़, 11 लाइसेंस रद्द


भाकियू नेता राकेश टिकैत ने अपनी फेसबुक वॉल पर की गई पोस्ट में कहा कि गर्व है हमें अपने देश की सेना पर जिन्होंने भारत के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाया और फिर एक बार साबित किया कि पाकिस्तान और उससे पनप रहा आतंकवाद फैलने नहीं दिया जाएगा, नारी शक्ति की थोड़ी सी यह झलक दुश्मन देश को आने वाले समय तक याद रहेगी, शांति ही सर्वाेपरि है यही हम सब का उद्देश्य है लेकिन राष्ट्रधर्म प्रथम है। यह पराक्रम, शौर्य और विजय देश के मनोबल को और बढ़ाएगी।


वहीं भाकियू अराजनैतिक प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने अपनी सोशल साइट पर की गई एक पोस्ट में कहा कि सीज़ फायर के बाद चाइना की सीधी एंट्री, कहा- पाकिस्तान की संप्रभुता बनाए रखने के लिए हम साथ हैं, कुछ समझे या नहीं!, पहलगाम के पीछे चीन है, टैरिफ वार में भारत की तरफ आ रहे निवेश को अस्थिरता से रोकने का प्रयास बताते हुए कहा कि हमले से एक सप्ताह पूर्व एप्पल ने भारत में यूनिट लगाने की घोषणा की थी, जिसे हमले के बाद वापस ले लिया था, समझे या नहीं!

Also Read This

देवबंद जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेते विधायक राजीव गुम्बर

देवबंद में सीएम योगी संग विधायक राजीव गुम्बर की सेल्फी वायरल

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देवबंद जनसभा विकास परियोजनाओं और राजनीतिक संदेशों के लिए चर्चा में रही, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच दो तस्वीरों ने लोगों का खास ध्यान खींच लिया। एक तस्वीर में नगर विधायक राजीव गुम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आत्मीय अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे एक बच्चे ने ‘नन्हे योगी’ के रूप में लोगों का दिल जीत लिया। जनसभा स्थल पर जहां मंच से विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की बात हो रही थी, वहीं मंच के आसपास की ये तस्वीरें भीड़ और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का विषय बन गईं। खासकर विधायक राजीव

Read More »
मंडी समिति कार्यालय में अधिकारियों से समस्याएं रखते व्यापारी

मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी समिति में आग की घटना के बाद अब व्यापारियों ने मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह और निर्माण विभाग के जेई से मुलाकात की गई। व्यापारियों ने अधिकारियों को मंडी परिसर की कई पुरानी और नई समस्याओं से अवगत कराया। सबसे पहले आग से प्रभावित दुकान और उसके आसपास क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत व निर्माण का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि आग लगने के बाद दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा है, इसलिए मरम्मत

Read More »
देवबंद में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे। देवबंद के जड़ौदा जट्ट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं और लगभग 350 विकास योजनाओं का जिक्र सामने आया है। कार्यक्रम में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनसभा में मुख्यमंत्री ने विकास, कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देवबंद की धरती से विकास का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन

Read More »

जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे एडीएम ने दी जानकारी, 21 मई तक स्वगणना का अवसर मिला मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है, ऐसे में स्वगणना कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिवस प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का दिवस तय होने के कारण गुरूवार को रालोद सांसद चंदन चौहान, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी अपने अपने घरों पर स्वगणना कर जनगणना 2027 में भागीदारी की और लोगों से भी स्वगणना के तहत अपनी व परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए प्रेरित करते हुए अपील की है। गुरूवार से देश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फनगर में भी

Read More »

जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा-  अल्मोड़ा के भतरोंजखान क्षेत्र में जागर कार्यक्रम से लौट रही लोगों की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने

Read More »

यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

उत्तर प्रदेश में तीन विभागों से 481 युवाओं को मिली नौकरियों, सीएम योगी के साथ मंत्री कपिल देव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन,

Read More »