शुक्र तीर्थ आगमन और गंगाघाट स्वच्छता अभियान में शामिल होने से हुई शांति की अनुभूति – प्रमोद

शुक्र तीर्थ नगरी में गंगा घाट पर एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह,तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता,नायब तहसीलदार,आंदोलन जन कल्याण के संयोजक एवं ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार,जाट महासभा के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह,विनोद शर्मा और जानसठ तहसील के प्रमुख भट्टा स्वामियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को शुकतीर्थ पहुंचे प्रमोद कुमार ने जिला और तहसील प्रशासन की गंगा स्वच्छता को लेकर प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज इस अभियान में शामिल होकर उन्हें बहुत खुशी हुई और वह कामना करते हैं कि लोग समाज कल्याण एवं स्वच्छता जैसे कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए आगे आए। इसके बाद शुकतीर्थ में गंगा तट स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर प्रमोद कुमार ने साथियों के साथ मातृभूमि की रक्षा को कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर एक बार फिर हमारी पराक्रमी सेना ने तकनीकी वारफेयर में हिंदुस्तान का डंका पुरी दुनिया में बजवा दिया है। शुकदेव आश्रम पहुंचकर वट वृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की और ओमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के साथ चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह आदि क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,कृष्णकांत शर्मा,सुखेंद्र तोमर,अशोक कुमार,बिट्टू,दिनेश कुमार, मिंटू,रविंदर धामा,जयदेव प्रमुख, कमल प्रकाश आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने बरामद किये 1.85 लाख कीमत के दस गुम मोबाइल फोन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  माननीय नेता जी का काम नहीं होने पर डीएम सख्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  माननीय नेता जी का काम नहीं होने पर डीएम सख्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में ग्रांड हवेली आये युवक पर हमला,

Read More »