गजबः महिला से रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गये दरोगा जी

मुज़फ्फरनगर। योगीराज में कहने को कानून का राज है, लेकिन शाहपुर कस्बे में आज भी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के आगे कानून नामस्तक नजर आता है। इस बदमाश से एक दो लोग नहीं, पुरा मौहल्ला ही परेशान है। आये दिन लोगों पर झूठे मुकदमे कर उनको जेल का डर दिखाते हुए यह बदमाश उनसे अच्छी खासी रकम ऐंठने का काम करता था और उसके इस अवैध धंधे में पुलिस भी बराबर की हिस्सेदारी करती रहती थी। यही कारण है कि लोगों की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बदमाश और पुलिस के दो तरफा खेल में लुट रहे लोगों में एक महिला ने हिम्मत दिखाई और महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा जी को महिला से रिश्वत की रकम का पैसा लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा जी की गिरफ्तार से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस गिरफ्तार एसआई को सिविल लाइन थाने लेकर आ गई थी और पीड़ित महिला की ओर से तहरीर लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सहरनपुर की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को शाहपुर कस्बा पुलिस चैकी के इंचार्ज एसआई रविन्द्र कुमार को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर हलचल मचा दी। सूत्रों के अनुसार शाहपुर कस्बा के मौहल्ला नूरबाफान निवासी मुशर्रत उर्फ भूरी पत्नी इस्लाम का मौहल्ला मंगलापुरी मंडी निवासी कृष्णपाल के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी मामले में कार्यवाही शिथिल करने के नाम पर कस्बा चैकी इंचार्ज एसआई रविन्द्र कुमार ने महिला भूरी से रिश्वत में पचास हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि कुछ पैसे भूरी ने उनको दे भी दिये थे, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस कृष्णपाल से मिलकर लगातार परेशान करते हुए रिश्वत में रकम मांग रही थी और नहीं देने पर उसके पति इस्लाम को जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। भूरी ने मीडिया कर्मियों को दी गई जानकारी में  बताया कि मंगलापुरी मंडी निवासी कृष्णपाल हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और आये दिन लोगों को परेशान करता रहता है। वो लोगों के खिलाफ लगातार झुठे मुकदमे दर्ज कर उसको डरा धमकाकर उत्पीड़न करता है। भूरी ने बताया कि उसके द्वारा करीब दो साल पहले उन पर मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें पुलिस ने उसके पति और उसके साथ ही अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में फैसले और कार्यवाही नहीं करने के नाम पर पुलिस भूरी से रिश्वत मांग रही थी। भूरी ने बताया कि अन्य लोगो पर भी कृष्णपाल ने इसी तरह से मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस के साथ उनका उत्पीड़न कर रहा है। इसी से परेशान भूरी ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने जांच की तो शिकायत सही पाये जाने के बाद शाहपुर कस्बा चैकी इंचार्ज को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसके अनुसार शुक्रवार को भूरी अपने पति के साथ चैकी पहुंची और इंचार्ज रविन्द्र कुमार से मिली तथा उनको रिश्वत में 39 हजार रुपये दिए। दरोगा जी ने पैसे पकड़े तो उसी दौरान एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने उनको रंगे हाथ दबोच लिया। दरोगा जी के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर से हड़कम्प मच गया।

इसे भी पढ़ें:  गठबंधन से बीजेपी व आरएलडी की राह होगी आसान, इस फॉर्मूले से कई विधायकों की खुल सकती है किस्मत

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि वो मीटिंग में मुख्यालय आये हुए हैं, उनको चैकी इंचार्ज के रिश्वत लेते हुए पकडे़ जाने की जानकारी नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष शाहपुर से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने उनको कुछ नहीं बताया है, वो दरोगा को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई हैं। पीड़ित ने कभी उनसे मिलकर कोई शिकायत नहीं की थी। वहीं सिविल लाइन थाने लाकर एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा से पूछताछ की और पीड़ित महिला की शिकायत पर लिखा पढ़ी करने के बाद दरोगा जी को टीम अपने साथ ले गई थी। महिला ने इस प्रकरण में एसएसपी से आरोपी कृष्णपाल के खिलाफ भी जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। आरोप है कि कृष्णपाल पुलिस की शह पर ही क्षेत्र में निर्दोष लोगों को फंसाकर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर भाकियू नेता ने एसडीएम से की वार्ता

Also Read This

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »

जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

अप्रैल 2026 में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली बड़ी उपलब्धि मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके चलते यह उपलब्धि जनपद के नाम दर्ज हुई। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय

Read More »