भूम्मा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। बीती रात एक गांव मैं मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई में फायरिंग कर दी गई एक बुजुर्ग की गोली लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि दिनांक 25.05.2025 की रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र मीरापुर के अन्तर्गत ग्राम भुम्मा में 02 पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ है व मारपीट तथा फायरिंग की घटना भी हुई है जिसमें महकार पुत्र करन सिंह उम्र करीब 65 वर्ष की गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी ।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षण

सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है तथा मुख्य अभियुक्त फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारी के निर्देशन पर थाना मीरापुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *