राकेश टिकैत ने समाप्त कराया ठा. पूरण सिंह का धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन का 15 मई से डीएम कार्यालय पर चल रहा धरना शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर हुई दूसरे दौर की वार्ता में सहमति बन जाने पर समाप्त कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंचे थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया था। बाद में उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे ठाकुर पूरण सिंह को जूस पिलवाकर इस आंदोलन को विराम दिलाने का काम किया।

भारतीय किसान संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 मई को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर धरना शुरू किया था। इसमें लगातार मांग उठाने के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही भरा कदम नहीं उठाये जाने के बाद 22 मई को यहां पर संगठन ने महापंचायत की और इसमें कई जनपदों से बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। इसी दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनौवल को ठुकराकर कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया और भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। शनिवार को भी संगठन का धरना जारी रहा। इसी बीच इस आंदोलन को समर्थन व्यक्त करने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कलेक्ट्रेट पहंुचे और ठाकुर पूरण सिंह की भूख हड़ताल को किसानों के लिए संघर्ष बताते हुए जनपद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए सराहना की।

राकेश टिकैत ने कहा कि उनके इस आंदोलन के लिए भाकियू कर प्रत्येक कार्यकर्ता यहां जुट जायेगा। इसी बीच एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ पहंुचे और संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके द्वारा उठाई मांगों और समस्याओं को लेकर गंभीर है। उनके मांग पत्र पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चकबंदी, बिजली और अन्य विभागों में जो समस्या बनी है, उसको लेकर डीएम स्तर से कार्यवाही की जा रही है। जहां जांच की आवश्यकता है, वो भी पूरी की जायेगी। इसके बाद सहमति बनी और राकेश टिकैत ने एडीएम प्रशासन संजय सिंह के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठे ठा. पूरण सिंह को जूस पिलाते हुए आंदोलन समाप्त करा दिया। 

इसे भी पढ़ें:  बाबर का नाम मिटाया, अब औरंगजेब का नम्बरः कपिल देव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर के युवक की केरल के वायनाड में नृशंस हत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा, मंत्री कपिल देव ने लहराया भगवा परचमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा, मंत्री कपिल देव

Read More »