MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरी

मुजफ्फरनगर। राजस्थान से आ रही गर्म हवाआंे से वेस्ट यूपी की धरती तप रही है। रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी के बीच हीट वेव के जोर ने मुजफ्फरनगर शहर समेत पूरे ग्रामीण इलाकों में भी अपना भरपूर प्रभाव दिखाते हुए लोगों को झुलसा कर रख दिया है। भीषण गर्मी के कारण मुजफ्फरनगर का तापमान भी लगातार बढ़ोतरी की ओर से है। शुक्रवार और रविवार के बीच ही करीब दो से तीन डिग्री का इजाफा तापमान में होने के कारण मई की दुपेहरी 106 डिग्री बुखार की गरमाहट का अहसास लोगों को करा रही है। दिन और रात का तापमान एक जैसा बना रहने के कारण दिन का चैन और रात का सकून भी छिन रहा है। वेस्ट यूपी में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा रहा है। पिछले 6 दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है, जिस कारण से गर्मी का असर और बढ़ रहा है। मुजफ्फरनगर में भी तीन दिनों से दिन का तापमान 40 से नीचे नहीं उतरा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी और पारा लगातार अपना नया रिकार्ड कायम करता हुआ नजर आयेगा।

रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और हीट वेव के चलने से गर्मी का असर और तेज हो गया लगातार बढ़ती गर्मी ने शहर वासियों को हलकान कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है अभी आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर वैसे ही बना रहेगा। जनपद में पिछले 3 दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान ने रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और हीट वेव के चलने से गर्मी का असर और तेज हो गया लगातार बढ़ती गर्मी ने शहर वासियों को हलकान कर दिया है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक पान सिंह का कहना है कि अभी तीन-चार दिन तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसमें अगले कुछ दिनों में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वर्तमान मौसम शुष्क चल रहा है। गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम का असर आमजन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तेजी से तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय करीब 4 घंटे गर्मी का असर ज्यादा रहता है। 11 बजे से गर्मी का पारा चढ़ना शुरू हो जाता है और तीन से चार बजे तक गर्मी पूरे चरम पर रहती है। इस समय घर से बाहर निकलना बहुत ही हानिकारक है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डा. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि इस समय गर्मी का असर बहुत तेजी से हो रहा है। दोपहर के समय घर से जरूरी काम के लिए ही निकले अन्यथा घर में ही रहें। बाहर निकलते समय अपने मुंह को और हाथ-पैरों को पूरा ढक कर रखें। आंखों पर चश्मा का इस्तेमाल करें। उनका कहना है कि इस समय जो हीट वेव चल रही है वह शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, जिस कारण से शरीर बीमारी भी तेजी से पकड़ लेता है।

इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने अजय राय को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुडवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों

Read More »