चोरी करते शातिर युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आधी रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे एक चोर को ग्रामीणों ने किसी प्रकार पकड़ लिया। चोर ने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। ग्रामीणों ने चोर के साथियों का भी पीछा किया किन्तु वह हाथ न लग सके। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी की है। ग्रामीणों ने चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

प्राप्त समाचार के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में मोरना मार्ग पर गुड़ कोल्हू में काम करने वाले मजदूरों ने आधी रात को अपने घरों में घुसे चोरों को देखा, तो शोर मचाया जिसपर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने चोरों को घेर लिया तथा एक चोर को उस समय पकड़ लिया, जब वह दीवार फाँद रहा था। चोर ने अपनी पहचान राजा उर्फ पेन्हटी निवासी गाँव योगेन्द्र नगर थाना भोपा बताई है व फरार साथी की पहचान बताते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा विनोद कुमार सिंह ने आवश्यक जानकारी कर चोर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चैक में आधा दर्जन बंगाली परिवारों के घरों में भी चोरी की घटनाओं का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें राजेश, टीटू, महेन्द्र, सुक्कड़, गोविन्द व रोबिन बंगाली ने बताया था कि वह परिवार सहित गुड़ कोल्हू में मजदूरी करने गए हुए थे कि अज्ञात चोरों ने उनके घरों के तालों को तोड़कर वहाँ रखे कीमती आभूषण व नकदी को चुरा लिया। घर लौटने पर उन्होंने अपने घरों में चोरी की घटनाओं का पता चला। पुलिस गहनता से मामले की जाँच में जुट गयी है। चोरी की घटनाओं को लेकर छछरौली व भोकरहेड़ी में सनसनी फैल गयी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शुरू हुआ पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »