सहारनपुर: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर थाने पहुंचे पिता की हालत बिगड़ी, परिवार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप

सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया। 17 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पिता और बेटे को लॉकअप में डालकर पिटाई की और धमकी दी, जिससे पिता को हार्ट अटैक आ गया।

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे परिवार से हुआ विवाद

माहीपुरा निवासी परिवार का कहना है कि शुक्रवार सुबह उनकी बेटी सामान लेने घर से बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्र हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गालियां दीं, मारपीट की और धमकाया कि अगर पुलिस में शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा देगा।

इसे भी पढ़ें:  आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमार

शोर मचने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और लड़की के पिता भी मौके पर पहुंचे। आरोपी वहां से भाग निकला। घर लौटकर पीड़िता ने मां और पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार बेटी के साथ थाने पहुंचा।

परिवार का आरोप: पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

लड़की के भाई ने बताया कि थाने में आरोपी अपने परिवार के साथ पहले से मौजूद था। जब हमने पुलिस को लिखित शिकायत दी तो दरोगा और चौकी इंचार्ज नाराज हो गए और पिता-बेटे को लॉकअप में डाल दिया। उनके साथ मारपीट की गई और मां को भी धमकाया गया। इसी दौरान पिता की तबीयत बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा रिपोर्ट: 450 पन्नों की गोपनीय जांच आयोग ने सीएम योगी को सौंपी, हिंदू आबादी में 78 साल में 30% की गिरावट

बेटे ने उन्हें बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

एसपी सिटी पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। परिजनों ने मांग की कि छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाए और धमकी देने वाले पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हो।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने घेरा थाना, धरना देकर किया हंगामा

एसपी सिटी ने कहा कि थाने में मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »