मुजफ्फरनगर-नई मंडी में 22 नवंबर से होगा श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ

मंत्री कपिल देव ने दी जानकारी, संत विजय कौशल महाराज करेंगे कथा प्रवचन, नगर में बहेगी आध्यात्मिक गंगोत्री

मुजफ्फरनगर। नई मंडी इस माह आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति रस से सराबोर होने जा रही है। रामलीला भवन परिसर में आयोजित होने वाली सरस श्रीराम कथा को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में उत्साह का विशेष माहौल है, वहीं आयोजक परिवार भक्तिमय वातावरण में श्रीराम नाम का वृतांत सुनने हेतु श्रद्धालुओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील कर रहा है।

रामलीला भवन, नई मंडी में आगामी 22 नवंबर से भव्य कलश यात्रा के साथ ही प्रारंभ होने वाली श्री राम कथा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिव्य कथा आयोजन का बीड़ा प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी भीम सैन कंसल ने उठाया है, जिनकी प्रेरणा से यह सात दिवसीय आध्यात्मिक समारोह नगर में भक्ति व सद्भाव का संचार करेगा। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा से नगर में आध्यात्मिक वातावरण का विस्तार हो, इसी मंगलकामना के साथ सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि पुण्य लाभ हेतु अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्रीराम कथा का श्रवण करें।

इसे भी पढ़ें:  एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा, प्रधानपति समेत नौ पर एफआईआर

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid08BYKDwGfNf2iGSSKjjWusvMFQa6FS8R42fq5sTkejzfWJMudXHsZEnQyPKN9ihDLl

उन्होंने बताया कि कथा का वाचन परम पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनकी वाणी से रामचरित के दिव्य प्रसंगों की सरस धारा प्रवाहित होगी। श्री महाराज प्रतिदिन 22 से 29 नवंबर 2025 तक दोपहर 3 से 6 बजे तक कथा प्रवचन देंगे। आयोजक श्रीराम भक्त भीम सैन कंसल परिवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सरस श्रीराम कथा का आयोजन 22 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक नई मंडी रामलीला ग्राउंड, निकट नई मंडी थाना, मुजफ्फरनगर में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार, 22 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे भीम कंसल परिवार के निज निवास से नई मंडी रामलीला ग्राउंड तक भव्य कलश यात्रा निकलेगी। रविवार, 23 नवंबर को श्री राम जन्म उत्सव, 24 नवंबर को श्री राम विवाह और भंडारा, 30 नवंबर को श्रीराम कथा एवं समापन भंडारा से होगा। कहा कि यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन न केवल नगरवासियों के लिए दिव्य अनुभूति प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव को भी नई दिशा देगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनमानस से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर प्रभु श्री राम की अमृत कथा का लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से भीम सैन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, विजय शुक्ला, सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, देवेश कौशिक, विशाल गर्ग, मनोज पुंडीर, अशोक गर्ग, सुरेन्द्र अग्रवाल पराग कंसल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब के नशे में धुत्त पूर्व मंत्री के पुत्र ने मां-बेटी संग की छेड़छाड़

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »