मुजफ्फरनगर में दो पटाखा बुलेट बाइकों पर कार्यवाही, सीज किया भारी जुर्माना

इस प्रकार की हरकतें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा भी पैदा करती हैं

मुजफ्फरनगर। सड़क पर बुलट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज करते हुए चालान भी किया है। शहर के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो बुलेट बाइकों के खिलाफ कार्यवाही की है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तरी रामपुरी की बताई गई है, जहाँ एक युवक द्वारा चलती बुलट से पटाखे फोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक और आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम ने जांच करते हुए बुलट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 12 एएन 7444 को बरामद कर सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की हरकतें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा भी पैदा करती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने, खतरनाक स्टंट करने या आतिशबाज़ी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि को बढ़ावा न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई है। इससे पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने भी पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट बाइक को सीज करते हुए 17 हजार रुपये का चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुलेट बाइक संख्या यूपी 12 एके 5279 में मोडिफाइड साइलेंस लगाया गया था, जिससे चलाये जाने पर पटाखा जैसी आवास उत्पन्न हो रही थी। इसी को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस जिला कार्यवाह के घर लूट, मंत्री कपिल देव बिफरेवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन की तैयारियां

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »