कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

ठेला लगाने से शुरू हुआ था विवाद, नाबालिग से मारपीट और पक्षपात के आरोपों से घिरी पुलिस

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा पुलिस चौकी बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गई, जब एक युवक को पुलिस द्वारा चौकी लाए जाने के बाद उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। चौकी परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई, अभद्रता और नाबालिग बच्चे से मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कूकड़ा चौक पर ऋतिक नामक युवक चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया गया है कि उस पर सूरज जैन के लगभग छह हजार रुपये तथा पवन नामक युवक के करीब सात हजार रुपये बकाया थे। पैसों के लेनदेन को लेकर पवन अपने साथी के साथ ठेले पर पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर पवन और उसके साथी ने कथित तौर पर ऋतिक का ठेला हटाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं एक महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

इसे भी पढ़ें:  31 लाख की लागत से हुआ प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प

स्थिति बिगड़ने पर ऋतिक ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कूकड़ा चौकी ले आई। यहीं से विवाद ने नया मोड़ ले लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान चौकी परिसर में उस समय माहौल और गर्म हो गया, जब पुलिसकर्मी ऋतिक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। बेटे को छुड़ाने के प्रयास में उसकी मां पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। चौकी परिसर में महिला की चीख-पुकार और लोगों की भीड़ के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, परिवारों में जश्न का माहौल

परिवार का आरोप है कि चौकी के भीतर मौजूद 13 वर्षीय बालक के साथ भी पुलिस ने मारपीट की। आरोप लगाया गया कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को फट्टे से पीटा, जिससे उसकी कोहनी में चोट आई। परिजनों का कहना है कि बच्चा केवल अपने माता-पिता के साथ चौकी गया था, लेकिन उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें करीब चार घंटे तक चौकी में बैठाए रखा गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोग आसानी से निकल गए। इससे नाराज परिवारों ने पुलिस पर पक्षपात और सांठगांठ के आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभ

हालांकि बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। घटना के बाद इलाके में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चौकी परिसर में रोती महिलाओं और पुलिस से बहस करते परिजन दिखाई दे रहे हैं। उधर, चौकी प्रभारी आकाश ओझा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है तथा किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं की गई।

Also Read This

भोपा पुलिस ने आकाश की मौत में वांछित आरोपी को दबोचा

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की मोरना-शुक्रताल मार्ग से हुई गिरफ्तारी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मोरना से शुक्रताल जाने वाले मार्ग पर स्थित गेट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसे भी पढ़ें:  KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्रावरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी

Read More »

दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचे

चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक बदमाश घायल, नकदी और लूटा गया मोबाइल बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने कछौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे के पास देर रात हुई फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मई को कछौली निवासी दुकानदार संजीव कुमार की दुकान पर

Read More »

देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, कार्यालय पर छापेमारी से मचा हड़कंप देवबंद। जनपद सहारनपुर के देवबंद स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर छापा मारकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे हादसा, स्विफ्ट सवार समेत कई लोग गंभीरसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उपभोक्ता ने एंटी करप्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग अभियान में तीन ओवरलोड वाहन और एक ट्रैक्टर निरुद्ध, दो लाख से अधिक का जुर्माना मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभप्रवर्तन अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों तथा एक ट्रैक्टर को नियमों के

Read More »

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »