प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार किया

प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन पुलिस की पकड़ से बाहर

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रणधीर सिंह की हत्या को 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनका मोबाइल फोन बरामद नहीं कर सकी है। यह मामला लगातार नए खुलासों के चलते और पेचीदा होता जा रहा है।

हत्या प्रयागराज में, गाड़ी चित्रकूट में छोड़ी

पुलिस जांच के अनुसार, रणधीर सिंह की हत्या प्रयागराज में हुई थी। घटना के बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो कार चित्रकूट में छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी राम सिंह ने पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताईं।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-एम्बुलेंस के लिए खोलनी पड़ी बेरिकेडिंग, स्कूलों में छुट्टी का इंतजार

आरोपी का कबूलनामा: “मोबाइल उदय ले गया”

राम सिंह ने पुलिस कस्टडी में कबूल किया कि हत्या के बाद रणधीर सिंह का मोबाइल उसके साथी डॉ. उदय यादव अपने साथ ले गया। मोबाइल लॉक था, जिसे मृतक की उंगली का फिंगरप्रिंट लगाकर खोला गया।

जांच में सामने आया कि मोबाइल की गैलरी में उदय को उसकी पत्नी अंजली यादव की कई निजी तस्वीरें रणधीर सिंह के साथ मिलीं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें देखकर उदय बेकाबू हो गया और रणधीर सिंह की हत्या को और क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  इमरान मसूद को बच्चों का प्यारा निवेदन: 'खेल का मैदान साफ करवा दीजिए'
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *