मनरेगा बचाओ आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने का आरोप

खतौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एसडीएम निकिता शर्मा को सोपा ज्ञापन लखनऊ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित शांतिपूर्ण विरोध मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस विरोध मार्च का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के खिलाफ आवाज उठाना बताया गया।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह मार्च विधानसभा घेराव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जो पूर्णतः शांतिपूर्ण था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर सबसे कमजोर, भाजपा खेमे में बढ़ी चिंता

आरोप है कि मार्च के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्रवाई में प्रदेश कांग्रेस के मान्य अध्यक्ष अजय राय सहित अनेक कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए दमनात्मक नीति अपनाई जा रही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार की इस कार्रवाई से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह में धूम

घटना के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया योगेश खारी, नबाब सिंह, दिलशाद ,बाबूराम कसाना,हकीम जफर महमूद आदि मौजूद रहे

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »