MUZAFFARNAGAR-पडौसी के खेत में चोरी से फसल काट रही थी दो बहनें, टोका तो चल गये धारदार हथियार

मुजफ्फरनगर। खेतों में खड़ी फसल को चोरी से काटने के मामले में विरोध और शिकायत करने के बाद आरोपियों ने किसान परिवार के घर पर हमला बोल दिया। इसमें सास और बहू घायल हुईं। मामले में घायल पीड़िता की ओर से पड़ौसी तीन भाईयों सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अफसाना पत्नी पिन्टू ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। अफसाना ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेतों से लगातार फसल चोरी हो रही थी। निगरानी के बाद भी पता नहीं चल पाया कि फसल कौन चोरी से काट रहा है। इसी बीच हमारे परिवार की ही शाहिना ने खेतों से फसल को चोरी से काटते हुए पड़ौस में रहने वाले महबूब पुत्र इसबदीन की लड़कियों तमन्न और सुक्खो को देख लिया था। शाहिना ने बताया कि तुम्हारे खेतों से फसल रोजाना महबूब की लड़कियां काटकर ला रही हैं। अफसाना ने बताया कि जब हम इसकी 28 फरवरी को शिकायत करने महबूब के घर पर गये तो उनके साथ कहासुनी हो गई।

उसी दिन रात्रि करीब साढ़े आठ बजे महबूब, मुनफैत और मेहरबान पुत्रगण इसबदीन और वाजिद पुत्र मेहरबान लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में जबरन घुस आये और जान से मारने की नीयत से अफसाना तथा उसकी सास पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों महिलाओं को काफी चोट आई। गाली गलौच कर धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। अफसाना की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 452, 307, 323, 504 और 506 आईपीएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम काम कर रही है। मामले में पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कीआ कार शोरूम धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज

बेटे के दोस्त को पैसे उधार दिये, मांगने पर किया हमला

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने बेटे के दोस्त पर उधार दिये पैसे मांगने पर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई है। नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार की निवासी महिला मनीषा पत्नी नितिन बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया है। मनीषा का कहना है कि उसका पुत्र नवोदित जिम जाता है, इसी बीच वहां उसकी जान पहचान हिमांशु शर्मा निवासी भरतिया कालोनी से हो गई।

24 जनवरी को हिमांशु ने अपने निजी कार्य के लिए उसके पुत्र नवोदित से 3500 रुपये एक हफ्ते के लिए उधार मांगे। नवोदित के कहने पर मैंने हिमांशु को उधार देने के लिए 3500 रुपये दे दिये। पैसे मांगने पर हिमांशु लगातार टाल-मटोल करता रहा। 6 फरवरी की रात हिमांशु तीन बाइकों पर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और हाथों में लाठी लिये हुए थे, अन्दर आकर सभी ने मकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। रोकने पर गाली गलौच करने लगे और धमकी देकर फरार हो गये। 7 फरवरी को मनीषा ने नई मंडी थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई, तो एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठ

Also Read This

ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, 20 की मौत… लाशें ही लाशें

जम्मू – उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई। बस

Read More »

तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

प्रतापगढ़- सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के लिए तालाब में गए तीन सगे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं

Read More »

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »