MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन भाइयों ने ठग लिये दस लाख

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति के पुत्र को पंजाब नैशनल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर शातिर युवक ने अपने दो भाइयों के साथ झांसे में लिया और दस लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित को शातिर ने पीएनबी का कर्मचारी बताया था, पैसो चुकाने के बाद झूठा नियुक्ति पत्र देकर आरोपी गायब हो गया। धोखाधड़ी की हकीकत सामने आई तो पीड़ित ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाने में तीन आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

शहर के बझेडी रोड सरवट निवासी नदीम त्यागी पुत्र असगर अली ने सीओ नई मंडी रूपाली राव चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सीओ के आदेश पर नई मंडी थाने में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नदीम त्यागी की तहरीर के अनुसार संतोष विहार टिकैत वाली गली के निवासी अमित शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा को वो करीब एक साल से जानता है। अमित ने एक दिन मुलाकात के दौरान उसको बताया कि वो पीएनबी नई मंडी जानसठ रोड शाखा में कर्मचारी है। अमित ने बताया कि बैंक में नौकरी निकल रही है और वो उसके पुत्र अमान को वहां लगवा सकता है। इसके लिए दस लाख रुपये की डिमांड की गयी।

इसे भी पढ़ें:  मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 गैस सिलेंडर फटे; एक महिला की मौत, 10 से अधिक झुलसे

नदीम ने कहा कि उसने अमित की बातों पर विश्वास करते हुए डील कर ली और 01 सितम्बर 2023 को अमित शर्मा के पीएनबी जानसठ रोड शाखा के पास ही मुलाकात कर डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिये। अगले दिन 2 सितम्बर को अमित के कैनरा बैंक के खाते में तीन लाख और 3 सितम्बर को एक लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा जमा करा दिये। तीन दिनों में अमित को 5.50 लाख रुपये अदा कर दिये गये। इस दौरान एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने का वादा अमित ने किया। इससे पहले बाकी के 4.50 लाख रुपये भी अदा करने के लिए कहा गया तो नदीम ने अमित के घर जाकर उसके दोनों भाइयों सार्थक और सौरभ पुत्रगण घनश्याम शर्मा की उपस्थिति में 4.50 लाख रुपये अदा कर दिये।

तीनों भाइयों ने विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र आ जायेगा। नदीम ने आरोप लगाया कि अमित शर्मा ने उसको बुलाकर नियुक्ति पत्र की छायाप्रति दी और कहा कि मूल प्रति बैंक में ज्वाइन करते समय मिल जायेगी। 14 सितम्बर को नदीम अपने पुत्र अमान के साथ पीएनबी जानसठ रोड पर गया तो वहां अमित शर्मा नहीं मिला, फोन मिलाया तो स्वीच आॅफ आया। बैंक में जब जानकारी की तो पता चला कि अमित शर्मा नाम का कोई कर्मचारी वहां तैनात नहीं है। ठगी का अहसास होने पर नदीम ने अमित और उसके भाइयों से दस लाख रुपये वापस मांगे तो दो चैक उसको दे दिये गये, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गये। अब पैसा वापस मांगने पर तीनों भाई उसको धमकी देते हुए पैसा देने से इंकार कर रहे हैं। आरोप है कि बदमाशों से उसको हत्या की धमकी दिलवाई जा रही है। इससे वो और परिवार भयभीत है। नदीम का कहना है कि ये लोग कई ओर लोगों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुके हैं। सीओ रूपाली के आदेश पर नई मंडी पुलिस ने तीनों आरोपी सगे भाइयों अमित, सार्थक और सौरभ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

Also Read This

खतौली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक पर गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान नाजिम उर्फ डॉन (27) निवासी ढिटोली, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में की है। उसे अलकनंदा नहर से तहसील जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआरपुलिस के मुताबिक, नाजिम गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बीमा पॉलिसी धोखाधड़ी: 60.37 लाख मामले में 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने बीमा पॉलिसी धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि हरिद्वार निवासी महिला की बंद पॉलिसी की करीब 60.37 लाख रुपये की राशि का चेक कथित तौर पर गायब कर दूसरे बैंक खाते में जमा किया गया और बाद में अलग-अलग खातों में भेजा गया। मुजफ्फरनगर पुलिस के  अनुसार, हरिद्वार निवासी महिला ने वर्ष 2019 में Bajaj Allianz Insurance Ltd. से जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। बाद में प्रीमियम जमा न कर पाने पर उन्होंने पॉलिसी बंद कर जमा धनराशि वापस लेने का अनुरोध किया था। इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का

Read More »

NEET री-एग्जाम: पीएम मोदी 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर रुके

नई दिल्ली। कोलकाता से नई दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर करीब 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर रुके रहे। NEET री-एग्जाम शुरू होने के समय छात्रों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसलिए वह दो बजे के बाद आवास के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री का विमान दोपहर 1:15 बजे दिल्ली पहुंचा था। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया था। इसे भी पढ़ें:  देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्याप्रधानमंत्री मोदी रविवार को कोलकाता दौरे से दिल्ली लौटे थे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों की

Read More »

विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, खेत में पड़े मिले शव… शादी के पहले से थे प्रेम संबंध

सहारनपुर। सहारनपुर के गांव मड़की में काजल का प्रेम संबंध अंकुश से था। मगर परिजनों ने उसकी शादी सुन्दलहेड़ी के राजू से करा दी थी। शादी के बाद भी दोनों बीच संबंध बना रहा, जिसका पति विरोध कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में रविवार को एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है। नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली

Read More »

केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम, स्कूल परिसर में योगासन और प्राणायाम कराया

मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, लायन्स क्लब दिव्य और कॉलेज प्रबंधन के तत्वावधान में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शिविर लगाया गया।   श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य पूनम गोयल, वीणा गोयल और सीमा शर्मा ने प्रतिभागियों को योग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव  कार्यक्रम में  श्यामलाल

Read More »

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20–आरपीएल राइडर्स ने एमजी को हराकर जीत के साथ शुरू किया अपना सफरजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस

Read More »