बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसल, सरकार से ये क्या कह गये टिकैत…

मुजफ्फरनगर। दो तीन दिनों से मौसम में आई नरमाहट के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी तीन दिन का और अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए चिंतित होना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किसानों की सुध लेने और फसल के लिए मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। इसके साथ ही जनपद में किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर भाकियू नेता विकास शर्मा ने नाराजगी जताई है। गांव चौकड़ा में माइनर के कटने से कई किसानों की फसल भी जलमग्न हो गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये।

बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों के चेहरे भी मुरझा गए हैं। किसानों का कहना है कि बेमौसम की बारिश व ओलों ने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। मुजफ्फरनगर जनपद के कई गांवों में 100-100 ग्राम के ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। पहले ओले गिरे, इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे लाही, सरसों, आलू, चना, गेहूं, मसूर, अलसी सहित तमाम फसलों का भारी नुकसान हुआ है। कुछ स्थानों पर तैयार फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों को खेतों में फसल खराब होने के कारण काफी चिंतित देखा जा रहा है।

जनपद में गांव चौकडा में सिंचाई विभाग का माइनर भी पानी के तेज बहाव में खेतों की तरफ कट जाने के कारण कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे कई किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने सोशल मीडिया पर फसलों के नुकसान के लिए वीडियो वायरल करते हुए सिंचाई विभाग के अफसरों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाये हैं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर तो प्राकृतिक आपदा की मार किसानों को दे ही रहा है, जिले में सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण भी किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव चौकड़ा में नहर टूटने से कई बीघा फसल भी पानी में खत्म हो गई। कई बार सिंचाई विभाग को अवगत भी कराया गया था कि इस माइनर की सफाई की जाए, मगर विभाग की लपरवाही से किसानों का नुकसान हो रहा है। भाकियू नेता विकास शर्मा ने एसडीएम सदर को दूरभाष द्वारा सूचना दी, इस पर एसडीएम ने तुरंत माइनर बन्द करने ओर पानी रोकने के लिए आश्वासन दिया। विकास शर्मा ने इस कारण किसानों की बर्बाद फसल के लिए सिंचाई विभाग से मुआवजा दिलाये जाने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  BKU MAHAPANCHAYAT-सजरे से ज्यादा एक इंच जमीन भी नहीं देंगे ग्रामीण-किसान


दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने लखनऊ में दौरे के अवसर पर किसान संगठनों के नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि दो दिनों से उत्तर प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। सरकार किसानों की समस्याओं और पीड़ा की सुध नहीं लेती, यही कारण है कि किसानों को देश में आंदोलन करना पड़ रहा है। इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को बड़ा नुकसान दिया है। कई स्थानों पर तैयार फसल बर्बाद हो गई है। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा, यह सबसे बड़ा सवाल है। प्राकृतिक आपदा में सरकार को मदद के लिए आगे आना चाहिए।

किसान नेता टिकैत ने कहा कि बुन्देलखंड में ज्यादा नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों, मटर और आलू की फसलों को भयंकर नुकसान है। अभी तीन दिन का मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस प्राकृतिक आपदा में किसानों का जो भी नुकसान हो रहा है, सरकार उनका आकलन कराकर किसानों को राहत देने का काम करे। किसानों से उन्होंने धैर्य बनाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए अपनी फसलों को नुकसान से जितना बचाया जा सकता हो, उसका प्रयास करें। सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए कार्यवाही प्रारम्भ करे।

इसे भी पढ़ें:  मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने वाले पांच दुकानदारों को पालिका ने भेजा नोटिस

30 से ज्यादा बिजलीघरों में ब्रेकडाउन, शहर और गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प

मुजफ्फरनगर। शनिवार की रात में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिले में शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिले में 30 से ज्यादा बिजलीघरों में फाल्ट के कारण आधे जिले में बिजली ठप्प रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शामली रोड बिजलीघर को भी वर्कशाॅप में आग के कारण बंद करना पड़ा। दोपहर बाद तक भी यहां से सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई थी। अधीक्षण अभियंता नगरीय खण्ड संजय शर्मा ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनपद के ग्रामीण और नगरीय खण्ड के अन्तर्गत आने वाले करीब 30 से ज्यादा बिजलीघर की लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक बिजलीघरों से फाल्ट को दुरुस्त करते हुए आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी, लेकिन कुछ बिजलीघरों में आपूर्ति बहाल करने के लिए समय लगा है। इस बारिश के कारण कई बिजलीघरों को काफी नुकसान हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोष

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  पत्रकारों के रंगोत्सव होली मिलन में अफसरों और नेताओं ने खूब लगाये ठहाके बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »