KISAN PANCHAYAT-सीने पर गोली खाने को तैयार टिकैत परिवारः राकेश

मुजफ्फरनगर। दिल्ली कूच के लिए पंजाब और हरियाणा के किसानों पर बाॅर्डर पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग के दूसरे तरीकों को आजमाने की कड़ी निंदा के साथ भारतीय किसान यूनियन ने साफ कर दिया है कि वो देश के हर उस किसान के साथ खड़ी है, जिस पर जुल्म ज्यादती की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई में टिकैत परिवार खुद अपने सीने पर गोली खाने को तैयार है, उनकी दिली ख्वाहिश है कि टिकैत परिवार की ओर से किसानों के संघर्ष के दौरान आंदोलन में बलिदान दिया जाये।

भाकियू के केन्द्रीय मुख्यालय सिसौली के किसान भवन में शनिवार को संगठन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आये किसान नेताओं के साथ भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली कूच आंदोलन में पुलिस फोर्स के रवैये से बनी टकराव की स्थिति को लेकर रणनीतिक चर्चा की। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि 21 फरवरी को यूपी का किसान सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च करेगा। उन्होंने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए आंदोलन बंद नहीं होगा, जहां पर भी गोलियां चलेगी वहां पर हम आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि टिकैत परिवार से जान 2018 में जानी थी, 2021 में जाने थी, लेकिन बच गई। हम किसी भी सरकार या राजनीतिक पार्टी के पक्षधर नहीं है। हम राजनीतिक भी नहीं हैं, किसान हैं और किसानों के लिए हम बलिदान देंगे और आखिरी दम तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे। सरकार बनाने के लिए जनता किसी को भी चुने ये हमारा मुद्दा नहीं है, लेकिन हम किसानों के खिलाफ गुंडागर्दी नहीं चलने दंेगे। आज देश में किसी भी विपक्षी राजनीतिक दल के नेता की बोलने की हिम्मत नहीं रही है, बोलने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। यही नीति सरकार के लोग किसानों के साथ भी अपना रहे हैं, या तो किसान जेल जायेगा या फिर सड़कों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आज आंदोलन के लिए जुटना होगा, कमजोर पड़ोगे तो सरकार हमें तोड़ देगी। जेल जाना पड़ेगा। हम मिलकर लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पकड़ा गया टिकैत की पगड़ी उछालने वाला सौरभ

21 को मुख्यालय का घेराव, 26-27 फरवरी को गाजीपुर बाॅर्डर तक मार्च

किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि राष्ट्रीय कमेटी ने निर्णय लिया है, 21 फरवरी को किसानों को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च के लिए तैयार रहना है। जरूरत पड़ी तो यूपी का किसान दिल्ली कूच करने से भी पीछे नहीं हटेगा। 26 और 27 फरवरी तक यूपी का किसान ट्रैक्टर मार्च लेकर दिल्ली कूच के लिए निकलेगा। हाईवे जाम नहीं करेंगे। हम दिल्ली जायेंगे नहीं, लेकिन सरकार को चेतावनी के लिए यह सांकेतिक प्रदर्शन करेगा। हाईवे के किनारे किसान ट्रैक्टर दिल्ली तक खड़ा करेंगे। यूपी के गाजीपुर बाॅर्डर तक किसानों के ट्रैक्टर होंगे।

इसे भी पढ़ें:  एक बीघा जमीन कब्जाने पर शाहनवाज राणा पर नया मुकदमा

सरकार ने हमें भी तोड़ने का प्रयास किया, हम मरते दम तक किसानों के साथ

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये सरकार किसानों की लड़ाई को कमजोर करना चाहती है। किसानों की ताकत को तोड़ने का काम कर रहा है, कुछ लोगों के लिए कालीन बिछाया गया है, वो उस पगडंडी पर चलकर सरकार से मिल गये। हमारे पास भी सरकार का आॅफर आया, पूछा गया क्या चाहते हो, हमने कहा सिर्फ किसान, बात करने के लिए अकेले बुलाया गया है, हम नहीं गये। संयुक्त किसान मोर्चा में बनी 40 लोगों की कमेटी से ही सरकार को बात करनी होगी। हम किसानों को छोड़कर नहीं जायेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर दिल्ली कूच के लिए किसान सड़कों पर है, मुद्दे एक ही हैं। सरकार किसानों को डराने का काम करेगी तो हम डरेंगे नहीं। इस पंचायत पर सभी देश की निगाह हैं। अब देश का किसान हक नहीं शहीदी की बात करेगा।

बता दें कि भाकियू मुख्यालय सिसौली में किसानों की इस ऐतिहासिक महापंचायत में दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा चार प्रदेशों के यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हरियाणा में दिल्ली जाते किसानों पर बल प्रयोग की निंदा की गयी। भाकियू नेता चैधरी गौरव टिकैत ने बताया कि मासिक किसान महापंचायत के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं किसानो को संदेश भेजकर राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णयानुसार इस पंचायत में 21 के प्रदर्शन के लिए काम किया जायेगा। टिकैत परिवार पर पूरे देश की आस है। इस देश को टिकैत परिवार के एक सदस्य की कुर्बानी चाह रही है। जान को खतरा नहीं है, आंदोलन में हमारा परिवार कुर्बानी देगा।

इसे भी पढ़ें:  मौत का नाटक-ब्यूटी पार्लर में मरने वाली दुल्हन सहेली संग जिंदा मिली

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »