BHARAT BAND-किसानों ने किया हाईवे जाम, राकेश टिकैत बोले-हमें डरा रही सरकार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश में भाजपा की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों की अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीण बाजार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। साप्ताहिक पैठ लगाने वालों को तंग किया जा रहा है। सरकार किसानों को डराने और धमकाने का काम कर रही है। भाकियू ने सिसौली में शनिवार को अपनी पंचायत बुलाई है। दिल्ली कूच आंदोलन के लिए हमारी यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है, उन्हें अपने फैसले से भी अवगत कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर सड़क पर धरना देकर यातायात ठप करने वाले किसानों के बीच पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों ने चक्का जाम नहीं किया है, ग्रामीण भारत को बंद किया गया है। स्वामीनाथ कमेटी की रिपोर्ट औश्र एमएसपी गारंटी कानून आज देश का बड़ा मुद्दा है। इसका समाधान सरकार को निकालना चाहिए। समाधान नहीं निकलेगा तो किसान देशभर में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिस तरह से हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने का निर्णय गलत है, इसकी हम तीव्र निंदा करते हैं। ग्रामीण भारत बंद पूरे देश का आंदोलन है। जनपद में भी किसान सड़कों पर उतरा है। एसकेएम इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। एसकेएम की यही मांग है कि सरकार इसका समाधान निकाले। चंडीगढ़ में देर रात तक मीटिंग हुई है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है। सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एसकेएम नेताओं की रविवार को फिर से बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों को लूटकर आज व्यापारियों को भरा जा रहा है, इसी नीति का विरोध करने के लिए किसान सड़कों पर उतरा है।

किसानों के इस आंदोलन को कई नाम दिये जा सकते हैं, लेकिन वास्तविक रूप से आज ग्रामीण भारत बंद है। ये लड़ाई केवल किसानों की नहीं है, ये सभी की लड़ाई है। जो भी कमेरा वर्ग है, उसके हकों के लिए आज बंद है। खेतों पर किसानों काम करने के लिए नहीं गये हैं, ग्रामीण अंचलों का बाजार बंद है और फैक्ट्रियों में भी मजदूरों ने आज काम बंद किया है। आने वाले समय में साप्ताहिक पैठ और बाजारों को भी सरकार बंद करने की योजना बना रही है। हमने हाईवे जाम करने से परहेज किया है। जिन भी लोगों ने संगठनों ने इसमें सहयोग किया है, उन सभी के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज खेत हड़ताल के कारण किसानों ने अपने खेतों से दूरी बनाकर सड़कों पर बैठा है। अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण बाजार व्यवस्था को चैपट करने की योजना पर सरकार काम कर रही है, ग्रामीण बाजार चैपट होगा, तभी सरकार की पूंजीवादी नीतियां परवान चढ़ेंगी। बिहार में जैसी मण्डी व्यवस्था चैपट है, इसी तरह से ये सरकार पूरे देश के मण्डी सेक्टर को बंद करेंगे। मण्डी समितियों की जमीनों को लीज पर कारपोरेट को देने की योजना है। ये आंदोलन लम्बे चलने हैं। ये सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है, ये भाजपा की सरकार नहीं है। देश में केवल पूंजीवाद को बढ़ावा देने ही इनका काम है। दिल्ली कूच के लिए जो भी एसकेएम का निर्णय होगा, उसी के अनुसार यूपी का किसान आगे बढ़ेगा। आज सरकार अपने वादे से मुकर रही है, सरकार ने कोई भी मांग नहीं मानी है और सरकार किसान संगठनों को डराने और धमकाने का भी काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  NIRDHAN KE BHAGWAN-गरीबों को भोजन और लावारिसों की अंत्येष्टि, महेश का जीवन समाज को समर्पित

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  संभल सीओ अनुज चौधरी का चंदौसी तबादला, बयान के कारण लगातार चर्चा में रहेजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »