रामलला का निमंत्रण देने लोगों के बीच पहुंची ट्रिपल इंजन की सरकार

मुजफ्फरनगर। अयोध्या धाम में होने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ अवसर पर आज भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार रामभक्तों के साथ सड़क पर उतरी नजर आई। भगवान श्रीराम के धाम बनने के जश्न से सराबोर भाजपा कार्यकताओं के जय श्रीराम के जयघोष के बीच मोदी और योगी सरकारों के मंत्रियों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष के साथ लोगों तक पहुंचकर उनको श्री रामलला महोत्सव का निमंत्रण देते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का स्वप्न पूर्ण होने के लिए बधाई भी दी और 22 जनवरी को श्रीराम दिवाली मनाने का आह्नान किया।

22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर का शुभारंभ और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब पूरे जनपद में राममय वातावरण होने लगा है। आज इस ऐतिहासिक अवसर को दिवाली के पर्व की तरह मनाये जाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार सड़क पर पद यात्रा करती नजर आई। नई मंडी के मेहता क्लब में भाजपा नेता विशाल गर्ग द्वारा आयोजित श्री रामलला निमंत्रण पदयात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस पदयात्रा में भगवान श्रीराम का आकर्षक कटआउट और बजरंग बली हुनमान जी की मूर्ति के साथ ही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिमूर्ति की झांकी सभी भक्तों को आकर्षित कर रही थी। मेहता क्लब से प्रारम्भ हुई श्री रामलला निमंत्रण पदयात्रा वकील रोड, गऊशाला रोड, भोपा रोड, भोपा रोड ओवरब्रिज, मालवीय चैक, टाउनहाल रोड, झांसी रानी पार्क, शिव चैक, भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, आबकारी रोड, नावल्टी चौराहा, रुड़की रोड होते हुए शिव चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां पर राम भक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए भगवान शिव का पूजन किया और घंटा बजाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने इस अवसर पर कहा कि 22 जनवरी इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। रामभक्तों का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने जा रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ को लेकर पूरी दुनिया के सनातनी परिवारों में जश्न है। देशभर में राममय वातावरण बना हुआ है। आज हम सभी ने इस अवसर से जुड़ने के लिए लोगों को उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर रामलला की ओर से निमंत्रण दिया है। इसके लिए लोगों में बड़ा उत्साह और आस्था बनी हुई है। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा िक अयोध्या जी में भगवान श्री राम चंद्र की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में नई मंडी से पद यात्रा का आयोजन रामभक्तों के उत्साह और आस्था का परिचय देता है। इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया तथा राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म और देश की रक्षा के लिए बड़ा काम किया है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों की आस्था चरम पर है। हमने पूरे शहर को सजाने का काम किया है। इसके साथ ही लोगों से भी इस पदयात्रा के दौरान 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की है। सभी लोग इस दिन अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पांच-पांच दीपक अवश्य जलाये और प्रसाद वितरित करते हुए श्री रामलला को नमन करें।

इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश

पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद महिका गुप्ता, हिमांशु कौशिक, सभासद पति बिजेन्द्र पाल, शोभित गुप्ता, अचिन्त मित्तल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, गीता जैन, भाजपा नेता विशाल गर्ग, राहुल गोयल, पंकज महेश्वरी मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र कुच्छल, विकास सैनी, अतुल सैनी, विजय वर्मा, रेणू गर्ग के साथ ही कई विद्यालयों की छात्राएं भी शामिल रहीं। सभी हाथों में भगवा ध्वज लिये चल रहे थे। पदयात्रा का शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्रीति पाल से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-रणवीर सैनी

मंत्रियों-पालिकाध्यक्ष ने चखा गोलगप्पों का स्वाद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी में श्री रामलाल निमंत्रण पदयात्रा के दौरान जब वकील रोड पर केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रियों तथा पालिकाध्यक्ष का लंबा काफिला दुकानों पर जाकर लोगों को अयोध्या में राम मंदिर शुभारंभ का निमंत्रण दे रहे थे तो इसी बीच चाट का ठेला लगाने वाले एक राम भक्त ने उनको रोक लिया और श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में उसके द्वारा गोलगप्पों का प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। इस पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अन्य भाजपाईयों के साथ ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे खाये और स्वाद की प्रशंसा कर आगे बढ़ गये। 

इसे भी पढ़ें:  जैमर लगी कार में घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नारद मोह लीला के साथ टाउन

Read More »