MUZAFFARNAGAR—हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति गुरु चंद्रमोहन की प्रेरणा से हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों की ओर से 108 क्विंटल गुड़ के ट्रक को मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने शुक्रवार को शिव चैक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह मुजफ्फरनगर जनपदवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक आयोजन में वो अपने जनपद का गुड़ श्री रामलला के लिए भेंट कर पा रहे हंै।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या जी में 108 कुंतल गुड़ भेजने का लक्ष्य रखा गया। आज शिव चैक स्थित शिव मूर्ति पर पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों और किसानों ने पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की और फिर यहां से किसानों द्वारा गुड़ की पहली गाड़ी मेरठ की ओर रवाना हुई और फिर वहां के किसानों द्वारा गुड़ को लेकर अयोध्या की तरफ आगे बढ़ा जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मोर्चा की प्रभारी पंकज, अलका, संगीता, सोनिया, कोमल ने गाड़ी को हिन्द मजदूर किसान समिति का ध्वज दिखाकर रवाना किया।

समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश में बताया कि भगवान श्री राम संसार के राजा हैं। लगभग 500 वर्षोें के बहुत लम्बे इंतजार के बाद वे पुनः अपने धाम लौट रहे हैं। ये हम सबके लिये बहुत ही अदभुत क्षण हैं। हमें इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिये। जो दीपावली हम अक्टूबर या नवंबर में मनाते हैं वो छोटी दीपावली है वास्तव ये बड़ी दीपावली है, क्योंकि ये दिन भगवान श्री राम के आर्शीवाद से 500 सालों के लम्बे इंतजार के बाद देखने को मिला है। इस दिन हमें अपने अपने घरों में दीपोत्सव मनाना चाहिये। अपने घरों को सुन्दर रोशनी से सजाना चाहिये। उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री राम पूरे संसार के स्वामी हैं और सभी देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उनके दास और सेवक हैं। वास्तव में भगवान राम ही भगवान कृष्ण हैं, भगवान बु( हैं इसीलिये हम सबको भगवान श्री राम की ही शरण लेनी चाहिये। इसीलिये भगवान श्री राम को जानो, पहचानो क्योंकि भगवान श्री राम की शरण लेने पर ही आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पीड़ित की समस्या का समाधान करने में न करें देरी: सीएम योगी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा के दो पूर्व चेयरमैनों की होगी रिकवरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में टीएमसी को उसके गुनाह की सजा मिलीः दिनेश शर्मावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का

Read More »