RAMLALA PRAN PRATISHTHA–मीनाक्षी के आवास पर श्रीराम का ‘गौरव’, राममय होगा शहर

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक भव्य समारोह के बीच ही जनपद में भी भगवान श्रीराम के आने का जश्न मनाने के लिए पूरे जिले में अलग अलग कार्यक्रम तय किये गये हैं। इसी कड़ी में शहरी क्षेत्र को राममय बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अनोखी तैयारी की है। उन्होंने सबसे पहले अपने आवास पर भगवान श्रीराम का धनुष बाण वाला इलेक्ट्रिक एलईडी कटआउट लगाया है। ऐसे ही कटआउट शहर के प्रमुख मंदिरों, चैराहों और दूसरे स्थानों पर लगाने की तैयारी है। करीब 60 स्थानों पर भगवान श्रीराम का कटआउट रामभक्तों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा और जिले में रामभक्ति की आस्था का नया अध्याय लिखने जा रहा है। इसके लिए तैयारी अंतिम चरणों में है।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके लिए पूरे देश में ही आस्था और भक्ति की बयार बहती नजर आ रही है। मुजफ्फरनगर जिले मे गत दिवस पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर विशेष सफाई अभियान शुरू हो चुका है। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 21 जनवरी तक शहरी क्षेत्र के सभी 55 वार्डों में मंदिर परिसरों की साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब पालिका के द्वारा लोगों को जनपद में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होने का भरपूर अहसास कराने के लिए अयोध्या में भगवान श्रीराम के अपने धाम में विराजने के जश्न के लिए वातावरण राममय बनाने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने राम नाम का पटका पहनाकर किया कांवड़ियों का अभिनंदन

इसी कड़ी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नई मंडी पटेलनगर स्थित आवास पर भगवान श्रीराम की प्रतिमूर्ति की आमद हो चुकी है। उनके आवास पर भगवान राम का इलेक्ट्रिक कटआउट लगाया गया है। जो अपनी रंग बिरंगी लाइटों के सहारे भगवान राम की तस्वीर को प्रस्तुत कर रामभक्तों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसके लिए आवास पर पहुंचे लोगों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और उनके पति भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप को बधाई दी। आवास पर लगा श्रीराम का कटआउट काफी आकर्षित है। इसमें भगवान श्रीराम का मनभावन स्वरूप, हाथ में धनुष और बाण सभी को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शरारती तत्व ने देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गए

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम अपने धाम में वापसी हो रही है। 22 जनवरी के श्री रामलला की श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में भक्ति और आस्था का एक वातावरण बना हुआ है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में भी अनेक कार्यक्रम हम करा रहे हैं। इनमें मंदिरों की सफाई का काम चल रहा है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में शिव चैक, मीनाक्षी चैक अस्पताल चैक, महावीर चैक सहित सभी प्रमुख चैराहों, मुख्य सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और मंदिरों के साथ ही शहर के तीनों ओवरब्रिज पर भगवान श्रीराम के ये इलेक्ट्रिक एलईडी कटआउट के साथ ही तोरण द्वार लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 60 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर भगवान श्रीराम के एलईडी कटआउट लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही तोरण द्वार भी लगाये जायेंगे।

21 साल बाद शहर में दिखा भगवान राम का कटआउट

मुजफ्फरनगर। भगवान राम का आकर्षित कटआउट शहर में करीब दो दशकों के बाद दिखाई दिया है। इससे पहले साल 2002 के चुनावी माहौल में भगवान श्रीराम का आकाश छूता एक कटआउट लगाया गया था, जिसकी याद लोगों के जहन में आज भी ताजा है। दरअसल, साल 2002 में यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने शहरी सीट से कपिल देव अग्रवाल को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। उनके सामने सपा के प्रत्याशी के रूप में चितरंजन स्वरूप ने चुनाव लड़ा। भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने अपने चुनाव में भगवान श्रीराम के नाम का प्रचार किया। इसके लिए उन्होंने शिव चैक के पास तुलसी पार्क में भगवान श्रीराम का आकाश छूता एक बड़ा कटआउट भी लगवाया था, जो लोगों के बीच आस्था के साथ ही आकर्षण और चर्चाओं का मुख्य केन्द्र बना रहा था। इसके करीब 21 साल के बाद अब इसी प्रकार भगवान श्रीराम का कटआउट पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर लगा नजर आया है, जो जल्द ही शहर के दूसरे स्थानों पर रामभक्तों को अयोध्या धाम की आस्था के प्रति आकर्षित करता नजर आयेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदासस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदासवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जोशीला वीडियो, हवालात

Read More »