मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी

मुज़फ़्फरनगर। ’मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर नगर पालिका क्षेत्र के विकास की नई सौगात देते हुए ष्स्मार्ट सिटीष् का ‘इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान’ तैयार करने के अधिकारियो को दिए निर्देश।’

आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहारनपुर में मंडलीय कार्ययोजना समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग एवं पर्यटन विभाग की प्रगति की गहन समीक्षा कर पारदर्शी, समयबद्ध व जनकल्याणकारी कार्यों पर विशेष बल दिया।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने मुज़फ्फरनगर (गांधीनगर) आवास से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव देते हुए नगर पालिका क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विस्तार और बढ़ती जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए एक समग्र विकास योजना का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि सीमा विस्तार के बाद मुज़फ़्फरनगर न केवल भौगोलिक रूप से फैला है, बल्कि अब इसकी जनसंख्या भी 6 लाख के समीप पहुंच चुकी है। ऐसे में नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक बुनियादी ढाँचे, बेहतर जल निकासी, ट्रैफिक प्रबंधन, ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक केंद्रों का विकास समय की अनिवार्य माँग बन चुका है। ऐसे में बिना विलंब किए, समग्र योजना के तहत आधारभूत संरचनाओं का विकास समय की माँग है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 118 रोगी लाभान्वित

मंत्री कपिल देव ने इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान में निम्नलिखित बिंदुओं को प्राथमिकता से सम्मिलित किये जाने की मांग की हैं-

1. ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम का पुनर्गठन कृ विशेषकर रामपुरी से शहाबुद्दीनपुर होते हुए काली नदी तक एक नया नाला और ैज्च् प्लांट का निर्माण।

2. बिजली आपूर्ति के आधुनिकीकरण हेतु नगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबलिंग।

3. वर्तमान आबादी के दबाव को देखते हुए नए रोडवेज बस अड्डे का ट्रांसपोर्ट नगर के पास एन एच 58 पर निर्माण।

4. खादी एवं ग्रामोद्योग की 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर च्च्च् मॉडल पर मल्टीलेयर कॉम्प्लेक्स और कार्यालय का निर्माण।

5. शामली रोड का चौडीकरण व मोती झील पुल का निर्माण।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड से निराश्रित गौवंशों को पकड़कर सेंचुरी भिजवाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आग्रह को स्वीकारते हुए कहा कि मुज़फ़्फरनगर जैसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक नगर को अब बुनियादी सुविधाओं और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में एक उदाहरण के रूप में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर नगर न केवल रहने योग्य हो, बल्कि जीवन की गुणवत्ता के हर पैमाने पर उत्कृष्टता को प्राप्त करे। इसी दृष्टिकोण से उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एक समग्र “इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान” (प्क्च्) तैयार कर एक ऐसी विकास योजना तैयार करें, जो आने वाले वर्षों में मुज़फ़्फरनगर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक स्मार्ट और आत्मनिर्भर शहर के रूप में परिवर्तित कर सके।


मंत्री कपिल देव ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के तीव्र विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुज़फ़्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण एवं सुनियोजित विकास हेतु ष्इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लानष् (प्क्च्) तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शिता और जनसरोकारों के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ष्स्मार्ट सिटीष् और ष्आत्मनिर्भर भारतष् के सपने को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की अपेक्षाओं और संभावनाओं को नई उड़ान देने वाली यह योजना निश्चित रूप से मुज़फ़्फरनगर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव का आरंभ होगी। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री बृजेश पुंडीर, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायकगण व विधान परिषद सदस्य व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक

Also Read This

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »