जांच के डर से डीलर ने रात के अंधेरे में खाद्यान्न को ठिकाने लगवाया

मुजफ्फरनगर। सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोपों से एक बार फिर चरथावल का ग्राम दधेड़ खुर्द सुर्खियों में है। गांव के राशन डीलर द्वारा खाद्यान्न की चोरी और अनियमितता का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसका पुत्र रात के अंधेरे में अपने सहयोगियों के सहारे बाइक पर खाद्यान्न की बोरियां ले जाता दिखाई दे रहा है। इससे पहले रविवार की सुबह ही ग्राम प्रधान द्वारा खाद्यान्न के अवैध वितरण और कट्टों में मिट्टी-ईंट भरकर तौल कराने के आरोप लगाए गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ, देर रात दूसरा वीडियो सामने आने पर राशन डीलर की पोल खुली है। लगातार सामने आ रहे सबूतों से पूरे इलाके में हड़कंप है और पूर्ति विभाग भी जांच में जुट गया है।

चरथावल क्षेत्र के ग्राम दधेड़ खुर्द में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को गांव के प्रधान हुसैन अहमद द्वारा उचित दर विक्रेता ममता पत्नी जगपाल सिंह पर राशन गबन का आरोप लगाकर वीडियो सार्वजनिक किए जाने के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राशन डीलर का बेटा रात के अंधेरे में दुकान से राशन बाइक पर लादकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

ग्राम प्रधान हुसैन अहमद पुत्र यासीन ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने खुद मौके पर जाकर वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें राशन की बोरियों की जगह खाली कट्टों में ईंट और मिट्टी तौली जा रही थी। साथ ही दुकान पर वितरित की जाने वाली अवैध छोटी पर्चियां भी पाई गईं, जिनके जरिये राशन की दुकान पर अगले दिन राशन लेने के लिए बुलाया गया था और पर्चियां दूसरे स्थान पर दी जा रही थीं। सोमवार को राशन वितरण की घोषणा पहले से की गई थी, परंतु उससे पहले ही रात को राशन गायब कर दिया गया।

रविवार की सुबह वीडियो वायरल होने के बाद जिलापूर्ति अधिकारी राधवेन्द्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए। आरोप है कि राशन डीलर ममता जगपाल ने जांच शुरू होने से पूर्व ही रविवार की रात 9 बजे के आसपास दुकान से राशन को ठिकाने लगाने की कोशिश की, जिससे जांच के दौरान राशन उपभोक्ताओं को मिलने वाला माल न मिल सके। ग्राम प्रधान ने तीन वीडियो वायरल की हैं, जिनमें बाइक पर खाद्यान्न ढुलवाया जा रहा है। इसमें डीलर का बेटा शामिल बताया गया है। गांव के लोगों में इस पूरे मामले को लेकर रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान हुसैन अहमद ने रविवार रात फिर मौके पर पहुंचकर राशन डीलर की गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। उनका आरोप है कि विभाग की मिलीभगत के बिना इस प्रकार की हेराफेरी संभव नहीं है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर डीएसओ राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले में रविवार को ही जांच के आदेश दे दिए गये थे। उचित दर दुकान से खाद्यान्न को चोरी छिपे ले जाना गंभीर अपराध है, जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जानावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »