कूड़े के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, एमआरफ सेंटर कराया बंद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के सरकार के प्रोजेक्ट के रूप में चलवाये जा रहे मल्टी रिकवरी फैसिलिटी ;एमआरएफद्ध सेंटर के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को सुबह कूड़ा लेकर एमआरएफ सेंटर पहुंची जेएस एनवायरो सर्विसेज की टीम का स्थानीय लोगों ने घेराव करते हुए हंगामा किया तो वहीं एमआरएफ सेंटर का रास्ता भी बंद कर दिया। इसी बीच किसान संगठन के लोग भी यहां पहुंचे और लोगों के साथ धरना शुरू करते हुए एमआरएफ सेंटर नहीं चलने देने की चेतावनी दी। मामले में घंटों तक हंगामा चलता रहा।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के रुड़की चुंगी वार्ड 15 के अन्तर्गत एकता विहार में दो एमआरएफ सेंटर स्वच्छ भारत मिशन योजना में स्थापित कराये हैं। इनमें से एक एमआरएफ सेंटर चलाया जा रहा है। शहर में कूड़ा उठान और निस्तारण के लिए पालिका द्वारा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. नई दिल्ली से तीन साल का अनुबंध किया है। कंपनी को ही एमआरएफ सेंटर भी चलाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग करते हुए निस्तारण कराना है। कंपनी ने रुड़की चुंगी का एमआरएफ सेंटर चलवाना भी शुरू कर दिया था। कांवड़ यात्रा के दौरान इसको सुचारू नहीं रखा गया। अब कंपनी के लोग फिर से यहां पर सेंटर संचालन के लिए कूड़ा लेकर पहुंचे थे, इसी बीच स्थानीय लोगों ने कूड़ा नहीं पहुंचने दिया और प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाह

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ऑपरेशन नितेश चौधरी ने बताया कि वो रविवार सुबह दस गाड़ियों से सूखा कूड़ा लेकर एमआरएफ सेंटर पहुंचे थे, तो लोगों के द्वारा सेंटर की ओर जाने वाला रास्ता ही बंद कर दिया था। महिला और पुरुषों की भीड़ ने पूरी टीम को घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि एमआरएफ सेंटर चलने नहीं दिया जायेगा, इससे यहां पर गन्दगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  जनपद में भीडतंत्र का नही कानून का राज स्थापित हो- धर्मेन्द्र मलिक

ईओ डॉ. प्रज्ञा ने भिजवाई फोर्स, सोमवार को बुलाई मीटिंग

हंगामे और विरोध की जानकारी मिलने पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तत्काल ही अधिकारियों को अवगत कराया और कुछ ही देर में रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के पूर्व से ही कंपनी एमआरएफ सेंटर का संचालन कर रही है, कांवड़ यात्रा में यहां भीड़ बढ़ जाने के कारण एमआरएफ सेंटर का संचालन सुचारू नहीं हो पाया और वहां कूड़ा ज्यादा दिन पड़ा रहा। इससे लोगों में रोष है। कांवड़ यात्रा के बाद कंपनी सेंटर नहीं चला रही थी, कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। इसी बीच रविवार को अचानक कंपनी के लोग कूड़ा लेकर पहंुच गये। ईओ ने बताया कि स्थानीय लोगों से वार्ता की गई, सोमवार को इस मामले में वार्ड के लोगों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। आपसी सहमति बनाकर सेंटर का संचालन शुरू करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  21 जुलाई को एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगेगा मेडिकल कैम्पः सतीश गोयल

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल… 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाहइस

Read More »