एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक प्रेरणादायक आयोजन के तहत अंतर विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी की 103वीं जयंती को समर्पित था। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर सोचने, बोलने और जागरूकता फैलाने के लिए मंच देना था। कार्यक्रम में जिले के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया और छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्या श्री मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी की 103वीं जयंती के पावन उपलक्ष में विद्यालय परिसर में एक भव्य अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में आये प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ में हानिकारक मिलावट

यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई कृग्रुप ए (कक्षा 9वीं व 10वीं) के विद्यार्थियों ने एक कदम धरती के नाम – छोटा प्रयास, बड़ा परिवर्तन जैसे प्रेरणादायक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि ग्रुप बी (कक्षा 11वीं व 12वीं) के प्रतिभागियों ने असंतुलित धरती, ज़िम्मेदार कौन? जैसे समसामयिक विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए। प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरणीय विषयों पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।


कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में देहरादून से पधारे साहित्यकार श्री मधुर नागवान, जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेशु चौहान, तथा राजकीय इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर से सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री विपिन त्यागी शामिल रहे। प्रतियोगिता में गु्रप-ए में अनन्या रंधावा एमजी वर्ल्ड विजन प्रथम, सर्वज्ञा गुप्ता एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, दीपांशी जीसी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं। नालंदा पब्लिक स्कूल की चांदनी त्यागी को सांत्वना और एम.जी. पब्लिक स्कूल की मैत्री शर्मा को स्पेशल प्राइज के लिए चुना गया। वहीं ग्रुप-बी में कृष देशवाल मेपल्स अकादमी बुढ़ाना प्रथम, कृष्णा जोशी एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, कनिष्का दयाल जीसी पब्लिक स्कूल व निशी ग्रोवर सेंट जेवियर स्कूल मीरापुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। श्रेया मूंधडा जीडी गोयनका को सांत्वना पुरस्कार तथा आशी एम.जी. पब्लिक स्कूल को स्पेशल प्राइज के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और निर्णायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, भाषण-कला और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के भाषणों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विषयों के अनुसार छात्र-छात्राओं की भाषा, प्रस्तुति और विचारशीलता उच्च स्तर की रही। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

Also Read This

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के मंदिर में फर्जीवाड़ाः बेटी के लिए इंटर काॅलेज के प्रिंसीपल ने की धोखाधड़ीराजकुमार तिवारी ने

Read More »