सांसद इकरा हसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर। कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन के साथ दुर्व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दुर्व्यवहार के आरोपी सहारनपुर एडीएम प्रशासन पर कार्यवाही हेतु राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

राज्यपाल उतर प्रदेश को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन द्वारा जनप्रतिनिधि के तौर पर बात रखने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर के द्वारा महिला सांसद के साथ आचरण बहुत ही निंदनीय हैं। जो नौकरशाही के बेलगाम होने से जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार की लगातार बढ़ती घटनाओं का उदाहरण है। ज्ञापन में दुर्व्यवहार के आरोपी एडीएम प्रशासन सहारनपुर पर दुर्व्यवहार एवं विशेष अधिकार हनन के लिए दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई।

ज्ञापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अफसरों का दुर्व्यवहार जब इस तरह का है तो आम जनता से इनके व्यवहार का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जनता की आवाज उठाने से ऐसी घटनाओं से जनप्रतिनिधियों को रोका नहीं जा सकता। सांसद इकरा हसन का अपमान पूरी तरह लोकतंत्र का अपमान है। अपमान के आरोपी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है। समाजवादी पार्टी इकरा हसन सांसद के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। सख्त कार्यवाही न होने पर समाजवादी पार्टी इस पर बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

इसे भी पढ़ें:  जनता मोदी के साथ, फिर जीतेंगे विश्वासः कपिल देव

ज्ञापन देने के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, हाजी लियाकत अली, गौरव जैन, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह, प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मौहम्मद, अकरम खान, सत्यदेव शर्मा, डॉ अविनाश कपिल, राशिद मलिक, सलीम मलिक, सत्येंद्र पाल, इमलाक प्रधान, तहसीन मंसूरी, सभासद अन्नू कुरैशी, सभासद शहजाद अहमद चीकू, सभासद हसीब राणा, सभासद नदीम खान, रमेशचंद शर्मा,नवाब इम्तियाज, अंजुम कमाल,चौधरी यशपाल सिंह, डॉ इसरार अल्वी,नदीम मलिक, शादाब राणा, रवि कुमार, शकील त्यागी,मीर हसन, हारून अली सिद्दीकी, पूजा अंबेडकर, हिमानी सिंह, नावेद रंगरेज, पंकज सैनी, अनेश निर्वाल, फ़हीम अहमद, बालेंद्र मौर्य, रवि कुमार, हनीफ इदरीसी, रणवीर गुर्जर, वसीम इम्तियाज, सीमा गुप्ता, ममता माहेश्वरी, पुष्पा सैनी, शहजाद मलिक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बदला बसपा ने जिलाध्यक्ष, अब पुष्पांकर को कमान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बाबर का नाम मिटाया, अब औरंगजेब का नम्बरः कपिल देवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-16 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बदला बसपा ने जिलाध्यक्ष, अब पुष्पांकर को

Read More »