अनंगपुर गांव को बचाने के लिए आगे आया गुर्जर समाज

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले स्थित अनंगपुर गांव में चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र भाटी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा और हरियाणा सरकार द्वारा कराई जा रही इस कार्रवाई को अवैध और समाज विरोधी बताते हुए गांव को बचाने के लिए प्रयास करने की मांग की गई।

राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष पौरस गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को गुर्जर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहंुचकर हरियाणा सरकार के खिलापफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर निकिता शर्मा को सौंपा। इसमें पौरस गुर्जर ने बताया कि अनंगपुर गांव सैकड़ों वर्षों से बसा हुआ है और वहां के निवासी शांतिपूर्ण ढंग से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। समिति ने आरोप लगाया कि सरकार गांव को अवैध बताकर जबरन खाली करवा रही है, जो सरासर अन्याय है। समिति ने सवाल उठाया कि यदि गांव अवैध था, तो अब तक किसी भी सरकार ने उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? भाजपा की सरकार भी पिछले 10 वर्षों में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले सकी। आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर गुर्जर समाज को निशाना बनाने के लिए की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय गुर्जर समाज को भरोसे में लेकर सत्ता हासिल की जाती है, लेकिन बाद में उनके साथ दमनकारी रवैया अपनाया जाता है।

पौरस गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने यह कार्रवाई नहीं रोकी, तो देशभर में गुर्जर समाज महापंचायत बुलाकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। जेल भरो आंदोलन सहित उग्र विरोध की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अनंगपुर गांव केवल एक बसावट नहीं, बल्कि गुर्जर समाज की ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे किसी भी कीमत पर मिटने नहीं दिया जाएगा। समिति ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर हरियाणा के अनंगपुर गांव को उजाड़ने की हरियाणा सरकार की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रुकवाएं और गुर्जर समाज का सम्मान बचाने का काम करें। 

इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारण

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाईहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »