सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को चंदौसी में वैश्य समाज के द्वारा आयोजित मैराथन का शुभारंभ करते हुए इस दौड़ के सहारे समाज को राष्ट्रहित के प्रति एकजुट होने का संदेश दिया।


जनपद संभल के चंदौसी नगर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित चंदौसी इंटर कॉलेज कैंथल गेट से संजीवनी पैलेस रोडवेज तक सशक्त युवा, सशक्त महिला मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ मिलकर इस मैराथन दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि जिस समाज के युवा और महिलाएं सशक्त होते हैं, वही राष्ट्र सशक्त होता है।

ऐसे आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ती है, बल्कि सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्साह को भी नई दिशा मिलती है।ष् अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों का इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद। इस अवसर धार्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेन्सिया, एसपी के के विश्नोई, ब्लाक प्रमुख चंदौसी डॉ. सुगंधा, बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता करते हुए इस आयोजन को गौरवशाली बनाने में योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

.

इसके उपरांत मंत्री कपिल देव ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ जनपद संभल के चंदौसी मे स्थित मुखर्जी चौक पर एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को भारतीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। जम्मू-कश्मीर को अखंड भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा-स्रोत बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारितवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव

Read More »