मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहबुद्दीनपुर, उत्तरी रामपुरी क्षेत्र स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। छापे के दौरान मौके पर लगभग 600 लीटर दूध बरामद किया गया, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी और अस्वच्छ हालत में पाया गया। दूध की अनुमानित कीमत करीब ₹27,000 बताई गई है। टीम ने मौके से दूध और पनीर के विधिक नमूने संग्रहित किए और शेष दूध को खाद्य कारोबारी की सहमति से मौके पर नष्ट कर दिया। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों



