अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर

मुजफ्फरनगर। गांव रुड़कली में घर में ही दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में बच्चों की मां ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इस पर्दाफाश से ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। लोगों ने जब पुलिस की जुबानी इस घटना का खुलासा सुना तो उनके दिल दहल गये। मां ने ही अपने अनैतिक सम्बंधों के लिए कलेजे के टुकड़ों को बलि चढ़ा दिया। मां ने अपने प्रेम प्रसंग की खातिर दो मासूम बच्चों को खाने में जहर दे दिया और इसके बाद उनकी मौत पर रोने-धोने का नाटक करती रही।

जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली गांव में गुरूवार को मासूम भाई-बहन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। गांव में चार साल के अरहान और एक साल की उसकी मासूम बहन अनाया की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उनकी मां ही निकली। प्रेम प्रसंग में मा ने ही दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी। बच्चों की मौत के बाद मां रोने और बेहोश होने का नाटक भी करती रही। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में मां मुस्कान द्वारा ही दोनों बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है।

रुड़कली तालाब अली निवासी वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग कार्य करता है। वह अपने भाईयों से अलग पत्नी और बच्चों के साथ अपने मकान में रहता है। दो दिन पहले ही अपने गांव से कार्य पर चंडीगढ़ गया था। उसकी पत्नी मुस्कान बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। दोपहर बाद घर में ही बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस अफसरों के समझाने के बाद दोनों बच्चों के शव पुलिस को सौंप दिये गये थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम हुआ, तो मौत के कारण की कुछ धुंधली सी तस्वीर बनकर रिपोर्ट के रूप में उभरी थी। पुलिस ने मुस्कान से मोबाइल मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सकी। इसके बाद शक होने पर पूछताछ की, जिसके बाद वारदात का खुलासा हो गया। मुस्कान ने ही अपने अनैतिक सम्बंधों के कारण अपने प्यार की खातिर अपने ही दोनों बच्चों को जहर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौत

मुस्कान का कहना है कि दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे और वह सो गए थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे के करीब उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले। बात उसने अपने पति को बताई तो पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया। डॉ अकरम छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। वह आनन फानन में वहां से दौड़े और आकर देखा तो दोनों बच्चे मृतक मिले। जैसे ही बच्चों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान से फोन मांगा, जिस पर मुस्कान ने बताया उसका फोन यहीं पर रखा था पता नहीं कहां गुम हो गया। नंबर लेने के बाद पुलिस ने कॉल करनी चाहिए तो स्विच ऑफ मिला। आखिर मोबाइल चोरी हुआ है या छुपाया गया है। वसीम के परिजनों के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व वसीम की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष के बाद दोनों एक साथ न रह सके और फैसला हो गया था। इसके बाद लगभग पांच वर्ष पूर्व तेवड़ा की ही रहने वाली मुस्कान से शादी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, शातिरों पर नजरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारियों को किया सम्मानितवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया

Read More »