T-20–उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के भैंसी गांव स्थित एक निजी स्टेडियम में मंगलवार की रात खेला गया एक टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच हर मायने में खास रहा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की अगुवाई वाली टीम बालियान इलेवन और उद्योगपति भीमसेन कंसल की कप्तानी वाली टीम एमसीए इलेवन के बीच हुए इस मुकाबले ने दर्शकों को अंतिम गेंद तक बांधे रखा। अंतिम गेंद पर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण यह मैच टाई घोषित किया गया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बालियान इलेवन और एमसीए इलेवन के बीच तीन मैचों का टूर्नामेंट फ्लड लाइट में आयोजित कराया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को हुए मैच में भरपूर रोमांच बना नजर आया। इस अनोखे मैच में एक ओर जहां डॉ. बालियान की टीम में क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल थे, वहीं दूसरी ओर भीमसेन कंसल के साथ कई उद्योगपति और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य मैदान में उतरे। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें भीम कंसल की टीम ने जीत दर्ज की और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बालियान इलेवन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी कर टीम को संभाला। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 136 रन बनाए। दर्शकों के बीच टीम की रणनीति और संतुलित प्रदर्शन की सराहना होती रही।

एमसीए इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में विकेटों का सिलसिला बनने से मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे और जब अंतिम गेंद फेंकी गई, तो कंसल की टीम को दो रन की जरूरत थी। बल्लेबाज ने बेहतरीन शॉट खेला लेकिन जीत के लिए रनों का जादुई आंकड़ा जुटाने में सफल नहीं रहे। मनोज पुंडीर ने बताया कि यह मैच बराबरी पर छूटने के कारण टाई रहा। मैच के दौरान स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की चकाचौंध, दर्शकों की हूटिंग और तालियों की गूंज से माहौल बेहद उत्साहित रहा। डॉ. संजीव बालियान स्वयं मैदान में सक्रिय नजर आए और लोगों से संवाद करते हुए मैच का आनंद लिया और बेहतर प्रदर्शन भी किया। खेल समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। भीम कंसल ने कहा कि यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। इस आयोजन ने नेताओं और उद्योगपतियों के बीच सहयोग की भावना और खेल के प्रति उनकी रुचि को भी उजागर किया और इसके सहारे समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज के इतिहास में गौरव

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहरामफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहरामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई

Read More »