तीन करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद, आठ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एनसीईआरटी की नकली किताबों को छापमार मार्किट में उतारने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके कब्जे से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की हैं। ये लोग हरियाणा में इन किताबों की छपाई कराने के बाद अलग अलग राज्यों और जनपदों में आपूर्ति किया करते थे।

एसएसपी संजय वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि खतौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एनसीईआरटी की नकली किताबें छापकर बाजार में उतारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। बताया कि बीती रात खतौली पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से मुखबिर के सूचना पर इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 गाड़ियां, 1 लाख 33 हजार किताबे, जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ बताई जा रही है जब्त की हैं। इसके साथ ही अन्य सामान भी इनके कब्जे से मिला है। ये लोग हरियाणा राज्य के पानीपत जनपद के समालखा में प्रिंटिंग प्रेस लगाकर वहां पर इन एनसीईआरटी की किताबों को छपवाने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करने का काम कर रहे थे।

बीती रात भी ये लोग मेरठ से खतौली स्थित अपने गोदाम पर आ रहे थे, इसी बीच पुलिस ने पुराने चीत के पास चैकिंग के दौरान इनको पकड़ लिया और इनकी गाड़ी से बड़ी तदाद में एनसीईआरटी की किताबों को बरामद किया गया है। इनके द्वारा एनसीईआरटी की नकली किताबों को विभिन्न राज्यों में बेचकर राजस्व हानि पहुंचाने का काम किया जा रहा था। हरियाणा पुलिस से समन्वय बनाकर समालखा में इनकी प्रिंटिंग प्रेस को सीज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदिल मेवाती, अनिल चौहान, राहुल राणा, राजू शर्मा, ताराचंद, सतेन्द्र सिंघल, जावेद और अमित सैनी शामिल हैं, जो सभी मेरठ जनपद के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो एक संगठित गिरोह चलाते हैं और एनसीईआरटी की नकली किताबों को छपवाने के बाद बाजार में उतारकर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। उनका गोदाम खतौली के गांव भैंसी में स्थित हैं, वहां से भी पुलिस ने भारी मात्रा में नकली किताबें और दूसरा सामान बरामद किया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर

Also Read This

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  SAWACHTA ABHIYAN–जनप्रतिनिधि बोले-दोषारोपण छोड़ सफाई को

Read More »