MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

मुजफ्फरनगर। रविवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शहर के चारों डिग्री कॉलेजों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों के साथ ही परीक्षा का आयोजन कराने वाली कंपनी के लोग भी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते रहे। परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में चार केंद्रों पर संपन्न हुई, इसके लिए चारों केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गये थे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 1989 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थी यह पेपर देने नहीं पहुंचे थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात किया गया था और अभ्यर्थियों को कड़ी निगरानी के साथ तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की नोडल अधिकारी जैन कन्या पीजी कालेज की प्राचार्या डा. सीमा जैन ने बताया कि रविवार को शहर के जैन कन्या पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, एसडी डिग्री कालेज और चौधरी छोटूराम पीजी कालेज में दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन सकुशल संपन्न हो गया। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। चारों केंद्रों पर 1980 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल भी केंद्रों के बाहर मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  चार लोगो ने पति के सामने बीवी की लूटी आबरू

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पहलगाम के शोक में डूबा ब्राह्मण समाज, डीजे और ढोल बिना निकाली ध्वज यात्रास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पहलगाम के शोक में डूबा ब्राह्मण समाज, डीजे और

Read More »