सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जनपद में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दी बन गई, इसी कारण जनता ने इनको नकारते हुए भाजपा को चुना और भाजपा ने प्रदेश में सुशासन लाकर जनता को भयमुक्त वातावरण देने का काम किया है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री रविवार को प्राचीन सि( पीठ शिव मंदिर, शेरनगर में महन्त स्वतंत्र गिरि के शिष्य महन्त कन्हैया गिरी द्वारा आयोजित पांचवें भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने साधु संतों के साथ हवन में आहुति दी और भण्डारा प्रारम्भ कराया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा के शासन में मुजफ्फरनगर में दंगा फ़साद और प्रदेश में गुंडागर्दी हर किसी को याद है। महिलाएं रात को निकलने से डरती थी। लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी। सपा के लोगों ने अपनी सत्ता में जनता को भय का माहौल दिया। लूट-खसोट मचाई गई। वंशवाद और जातिवाद की राजनीति की गई।

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल


मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा में कोई भी वंशवाद नहीं है, यहां सभी कार्यकर्ता समान है, यह पार्टी जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, हम राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग देश के लिए काम करते हैं। जनता के लिए काम किया जा रहा है। हम एक हाथ में राष्ट्रवाद और दूसरे हाथ में विकास का एजेंडा लेकर चलते हैं। हमने बिना भेदभाव के सभी लोगों के लिए कार्य करके दिखाया है। इस दौरान महन्त कन्हैया गिरी द्वारा उनको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विधायक मिथलेश पाल, शंकर सिंह भोला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नरेश गुर्जर, नरेन्द्र पंवार, पूर्व प्रमुख सदर अमित चौधरी, अभिषेक चौधरी, राजू अहलावत, बिजेन्द्र पाल, सभासद राजीव शर्मा, शरद शर्मा, सुधीर खटीक सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से पत्रावलियां गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त

यहां से मंत्री विभागीय समीक्षा बैठक के लिए मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचे, यहां गार्द ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर विभागीय मीटिंग करने का प्रयास किया, लेकिन अत्याधिक भीड़भाड़ देखकर उन्होंने विभागीय समीक्षा मीटिंग को रद्द कर दिया। यहां से वो जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम सिलाजुड्डी में पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। लघु सिंचाई यांत्रिक की कार्यशाला का शुभारंभ किया और दिल्ली की ओर रवाना हो गये। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी राजू कुमार साव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने घेरी पुलिस चौकी, भाकियू नेता को भी रोका
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *