धर्म-संस्कृति के संरक्षण में अहिल्याबाई का योगदान अतुलनीयः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता देवी आहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी उत्सव के अवसर पर शनिवार को जीवन दर्शन प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक युगद्रष्टा और सच्ची धर्मपरायण महिला रहीं, जिन्होंने बाबा काशीनाथ के मंदिर सहित 10 हजार से ज्यादा मंदिरों का जीर्णो(ार कराकर सनातन संस्कृति और धर्म का पुनःजागरण किया।

कच्ची सड़क स्थित दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भाजपा द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 अभियान के अंतर्गत जीवन दर्शन प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहिल्याबाई होलकर को श्र(ापूर्वक नमन करते हुए उनके धर्म की रक्षा के प्रति किये गये कार्यों को याद किया। इसके उपरांत पार्टी की ओर से उनके जीवन दर्शन का परिचय देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियोंा व अन्य लोगों ने अवलोकन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजा


गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अहिल्याबाई द्वारा की गई समाज की सेवा, न्यायप्रियता एवं प्रशासनिक दक्षता से परिपूर्ण उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाज कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और धर्म-संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अतुलनीय है और रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई को होगा ऑडिट


पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान नारी और रानी हैं, जिन्होंने एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने न केवल मालवा राज्य को सुशासित किया, बल्कि सम्पूर्ण भारत में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और कुओं का निर्माण कर आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना को भी जाग्रत किया। उनकी न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की। यहां मुख्य रूप से अभियान के जिला संयोजक डॉ. देशबन्धु तोमर, प्रदर्शनी संयोजक संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नन्दकिशोर पाल, प्रवीण खेडा और अमित शास्त्री के अलावा पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेत्री ममता अग्रवाल, रोहताश पाल, सभासद कुसुमलता पाल, रजत धीमान, अर्जुन प्रजापति, हनी पाल, राजेश पाराशर, शरद शर्मा, पवन अरोरा, पंकज माहेश्वरी, साधना सिंघल, विशाल गर्ग, सुनील तायल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  डकैत विनोद गडरिया ढेर, मुजफ्फरनगर में था आतंक

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  चार लोगो ने पति के सामने

Read More »