संभल सीओ अनुज चौधरी का चंदौसी तबादला, बयान के कारण लगातार चर्चा में रहे

संभल- संभल पुलिस में सीओ स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन सर्किलों के अधिकारियों को बदल दिया गया है। बयान को लेकर चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी को चंदौसी भेजा गया है। उनकी जगह एएसपी आलोक कुमार को चार्ज दिया गया है। संभल पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सीओ स्तर पर बदलाव करते हुए तीन सर्किलों में नए अधिकारियों की तैनाती की है। लंबे समय से अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले संभल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी को चंदौसी सर्किल भेज दिया गया है। उनकी जगह एएसपी आलोक कुमार को संभल का नया सीओ बनाया गया है। बहजोई सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को वहां से हटाकर अब यातायात सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक ट्रैफिक सीओ रहे संतोष कुमार सिंह को लाइन भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्मगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »