एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नन्हें मुन्ने बच्चों ने सवेरे हैंड मेड ब्लेसिंग कार्ड और फूल प्रदान करते हुए आभार जताया तो वहीं विद्यालय परिवार की ओर से कर्मचारियों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने करते हुए विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सुबह प्राइमरी विंग में छात्र-छात्राओं ने उनकी शिक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालय में अपने परिश्रम से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सभी सहायक कर्मचारियों को हैंड मेड ब्लेसिंग कार्ड और फूल देकर आभार प्रकट करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया। छोटे बच्चों के हाथों यह सम्मान पाकर कर्मचारी भावुक और प्रसन्न नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवा


श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण-प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि परिश्रम ही महान बनाता है। ईमानदारी और परिश्रम से ही हम जीवन में सफलता अर्जित करते हैं, आज ऐसे अनेक महापुरुषों का जीवन दर्शन हमारे सामने हैं, जिन्होंने एक श्रमिक के रूप में जीवन शुरू किया और वो उच्च पदों तक पहुंचे और देश व दुनिया में एक विशेषता स्थान हासिल कर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने। कहा कि जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी श्रमिक वर्ग का हमें सम्मान करना चाहिए। यह मई दिवस उन श्रमिकों के परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने की सीख देता है, जिनका परिश्रम हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित रहता है। वो हमारे घर, प्रतिष्ठान, विद्यालय या अन्य किसी भी स्थल पर सहयोगी के रूप में नजर आते हैं। इनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण के साथ हमें भी सुख-दुख बांटना चाहिए। अंत में उन्होंने विद्यालय के समस्त सहायक कर्मचारियों के द्वारा विद्यालय परिवार के लिए दिए जा रहे सहयोग और परिश्रम की सराहना करते हुए उनको उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का भी प्रशंसनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्यस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महिला सुरक्षा की मांग लेकर धरने पर बैठी क्रांतिकारी

Read More »