नरेश-राकेश के बयान पर बवाल, देशभक्ति पर उठे सवाल!

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में देशभर में गम और गुस्सा बना हुआ है, घटना के बाद से लगातार पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और केन्द्र सरकार के हर फैसले का समर्थन किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयानों को लेकर गुस्सा फूटने लगा है। इन बयानों को लेकर टिकैत परिवार पूरी तरह से निशाने पर आ चुका है। उनके खिलाफ प्रदर्शन होने लगे हैं और लोग आवाज उठाकर यही सवाल कर रहे हैं कि टिकैत परिवार आज देश का साथ खड़ा एक देशभक्त है, या पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के फैसलों का विरोध कर यह परिवार गद्दारी कर रहा है! हालांकि भाकियू अध्यक्ष ने अपने बयान पर खेद व्यक्त कर बात बराबर कर ली है, लेकिन इसके बावजूद भी उनका विरोध किया जा रहा है। अब इस विरोध में भाजपा भी कूद पड़ी है।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और पहलगाम में हुई घटना के खिलाफ आक्रोश जाहिर करने के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेताओं के द्वारा दिए जा रहे बयानों की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया और आग्रह किया कि टिकैत परिवार अपने पूर्वजों के साथ ही किसान बिरादरी और बालियान खाप को शर्मसार करने का काम न करे, देश के साथ खड़े होकर समर्थन करें और देश विरोधी बयानों से बाज आये। क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि आज पूरा देश पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ है और केन्द्र सरकार के हर फैसला का समर्थन देश का हर व्यक्ति कर रहा है, लेकिन टिकैत परिवार के लोग इससे अलग खड़े नजर आ रहे हैं। सिंधु जल संधि को लेकर नरेश टिकैत और इसके बाद राकेश टिकैत द्वारा हमले के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को दोषी ठहराने वाले बयानों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के खिलाफ है।

राजू अहलावत ने कहा कि उन्होंने किसान मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत से लेकर नरेश टिकैत तक के साथ काम कर किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। कभी भी भाकियू के नेताओं ने देश के खिलाफ बयान नहीं दिया है। महेन्द्र सिंह टिकैत ऐसे मामलों में सीधे तौर पर देश के साथ खड़े हो जाते थे, लेकिन आज भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत जो हमारे समाज के मुखिया भी हैं, ने जिस तरह का बयान दिया है, वो समाज के साथ ही देश को भी शर्मसार कर रहा है, हालांकि उन्होंने खेद व्यक्त कर लिया है, लेकिन इसके बाद राकेश टिकैत ने भी इस हमले के लिए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाये हैं, जो वो कांग्रेस के राज के पिछले दस साल याद कर लें, जिसमें आतंकी घटनाओं में हजारों भारतीय मारे गये। 26/11 का हमला कांग्रेस राज में हुआ, तो क्या इसके लिए सोनिया और राहुल दोषी थे। उन्होंने कहा कि आज सि(ारमैया, नेहा राठौर जैसे चंद लोग ही हैं, जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे बयानों की लिस्ट में भाकियू अध्यक्ष न आये हमारा यही आग्रह है, इससे किसान और बालियान खाप बदनाम हो रहे हैं, समाज पर सवाल उठ रहे हैं। नेहा पर मुकदमा हुआ, लेकिन हम नरेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वो हमारे समाज के चौधरी हैं। कानून अपना काम करे। राजू ने कहा कि उन्होंने राकेश टिकैत से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और कहा कि वो ऐसे बयान देकर देश के किसान को शर्मिन्दा न करें। कहा कि भाजपा सरकार ने पुलवामा और उरी का भी एक मजबूत बदला लिया, इसमें भी कार्यवाही होगी, पूरा देश सरकार के साथ हर फैसले में खड़ा हुआ है। इस प्रदर्शन के दौरान अमित राठी, राजू अहलावत के साथ तरूण त्यागी, सुधीश पुण्डीर, विनीत ठाकुर, मुकेश कश्यप, नितिन त्यागी, चमन ठाकुर, डॉ. राजकुमार, भूपेन्द्र प्रजापति, मनोज राठी, अमित धर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  आखिर क्यों, अपनी ही सरकार को नासमझ बता गये जयंत चौधरी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लव, लैंड और थूक जिहाद के बाद

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  SOCIAL MEDIA POST-पाकिस्तान के साथ सीजफायर नहीं आ रहा रासफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आखिर क्यों, अपनी ही सरकार को नासमझ बता गये जयंत चौधरीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री हाईवे के पास हादसा… यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »