भाजपा नेता के होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

भाजपा नेता का खाकी-खादी के दम पर करोड़ों के जुए का खेल, दिल्ली तक नेटवर्क 

मेरठ- जुए में होने वाली काली कमाई में खाकी और खादी की हिस्सेदारी थी। इसके दम पर भाजपा नेता अंकित मोतला ने यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड तक नेटवर्क बना रखा था। सत्ता की हनक के आगे पुलिस भी उसके काले कारनामों में हिस्सेदार बन गई। मेरठ के दौराला में दादरी गांव में पुलिस और राजनेताओं के संबंधों के दम पर भाजपा नेता अंकित मोतला दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे किनारे होटल राजरानी में जुआघर (कैसीनो) चला रहा था। करोड़ों रूपये की कमाई में खाकी और खादी की हिस्सेदारी थी। इसके दम पर अंकित मोतला ने हरिद्वार, दिल्ली, सहारनपुर, गाजियाबाद और बुलंदशहर तक अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। होटल में खाकी-खादी की पार्टी भी चलती थी। भंडाफोड़ होने पर मामला लखनऊ तक गूंजा। सत्ता व विपक्ष के नेता बयानबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद एसएसपी ने सत्ताधारी नेता का करीबी बताने वाले इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरा दी और विभागीय जांच शुरू करा दी। अंकित मोतला की मां उर्मिला देवी वर्तमान में वार्ड नंबर-9 से जिला पंचायत सदस्य है। वह निर्दलीय जीती हैं, लेकिन बेटे अंकित ने भाजपा के नेताओं से करीबी बना ली। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में भी मां उर्मिला की जगह पर अंकित ही जाता है। भाजपा नेताओं से संबंध और दौराला पुलिस से सांठगांठ कर अंकित मोतला ने अपने ही दादरी गांव में बने दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर होटल में जुआघर का धंधा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  साहब अब तो आवास दिला दीजिए... ग्रामीणों को नहीं मिला योजना का लाभ

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अंतरिम बजट पर किसान नेताओं ने दी प्रतिक्रियास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन जहीर फारूकी के घर खेली फूलो की होलीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »