2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

कानपुर। कानपुर में पांडुनगर निवासी कपड़ा कारोबारी से हुई 2.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की जांच कर रही पुलिस के लिए जालसाजों तक पहुंचना टेढ़ी खीर बन गया है। कारण, अबतक की जांच में पता चला है कि ठगी का पूरा पैसा घुमाने के लिए ठगों ने 700 से ज्यादा बैंक खातों का चक्रव्यूह रचा। इसके तहत पहले 15 बैंक खातों में पैसा डलवाया गया। फिर इन खातों से अगल-अलग व कई बार में करीब 700 से ज्यादा खातों में पैसा आगे भेजा गया।

इसमें थर्ड लेयर के बैंक खातों की संख्या काफी ज्यादा है। पुलिस अभी इस थर्ड लेयर के खातों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि खातों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। उनका मानना है कि पुलिस की जांच को उलझाने व पेंचीदा बनाने के लिए ही बैंक खातों की लेयर तैयार कर पैसों को घुमाया गया है। फिलहाल पुलिस ठगों तक पहुंचने के लिए बैंक खातों के इस चक्रव्यूह को तोड़ने में जुटी है। बता दें, पांडुनगर निवासी व्यवसायी गौरव बजाज से गोल्ड में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने नवंबर 2024 से लेकर मार्च 2025 तक करीब चार माह में विभिन्न बैंक खातों में 2 करोड़, 31 लाख, 85 हजार, 76 रुपये ट्रांसफर कराए। इस दौरान ठगों ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए 5.14 लाख रुपये वापस भी किए। वॉलेट में अच्छी खासी धनराशि एकत्रित हो जाने के बाद उन्होंने पैसा निकालना चाहा, लेकिन नहीं निकाल सके। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक सेकेंड और थर्ड लेयर के करीब 700 खातों में पैसा जाने की जानकारी हुई है। संभव है कि जांच को उलझाने के लिए ही ऐसा किया गया हो। संबंधित बैंक खातों से सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में कुछ खातों में रकम को पीड़ित से ट्रांसफर कराया जाता है। इसके बाद हर खाते से आगे के कई खातों या वॉलेट में उस रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर ट्रांसफर किया जाता है। कई बार यह लेयरिंग चार से पांच बैंक खातों तक होती है। इस प्रक्रिया की वजह से न सिर्फ जांच लंबी होती है, बल्कि खातों से आगे के खाते मिलने पर पुलिस जांच को कई बार बीच में ही ड्रॉप कर देती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, एक गंभीर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, एक गंभीरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  धमकी और मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूभाकियू नेता विकास

Read More »